Move to Jagran APP

भैंस बीमार हो गई तो डायन का आरोप लगा कर दी महिला की पिटाई, और भी हैं अंधविश्वास के मामले, आप भी जानिए

उमेश गुप्ता की भैंस बीमार हो गई थी। अंधविश्वास में पड़कर उमेश गुप्ता व उसके परिवारवालों ने विमला देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। उमेश के परिवार वालों का आरोप था जादू टोना का असर उसकी भैंस पर जबर्दस्त पड़ा है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 09:55 AM (IST)
भैंस बीमार हो गई तो डायन का आरोप लगा कर दी महिला की पिटाई, और भी हैं अंधविश्वास के मामले, आप भी जानिए
गढ़वा जिले में डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट की गई।

रांची/गढ़वा,जाटी। गढ़वा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में डायन बिसाही का आरोप लगाकर दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई। दोनों घायल महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना भवनाथपुर थाना क्षेत्र के वनखेता गांव के सिकिया बेवा टोला में शुक्रवार की शाम घटित हुई। अकलू साह की पत्नी विमला देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर उसी गांव के उमेश गुप्ता, उसकी पत्नी रमिता देवी, मां कल्याणी देवी तथा श्यामलाल गुप्ता की पत्नी बेबी देवी ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।

loksabha election banner

उमेश गुप्ता की भैंस बीमार हो गई थी। अंधविश्वास में पड़कर उमेश गुप्ता व उसके परिवारवालों ने विमला देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। उमेश के परिवार वालों का आरोप था जादू टोना का असर उसकी भैंस पर जबर्दस्त पड़ा है। वह ठीक से खा भी नहीं रही है। भ्रम में पड़कर वह काफी परेशान था। मौका देखते ही विमला देवी की पिटाई कर दी।

जबकि दूसरी घटना में गढ़वा थाना क्षेत्र के उंचरी मोहल्ला वार्ड नंबर एक में अशोक कुमार रवि की पत्नी अंजली देवी को उमेश राम व उसकी पत्नी चांदनी देवी ने डायन होने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में वह घायल हो गई है। इससे भी उमेश व चांदनी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अंजली देवी के पुत्र आदित्य कुमार तथा पुत्री ज्योति व खुशबू की भी पिटाई कर दी। बताया गया कि उमेश राम का दो वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार अक्सर अंजली देवी के पास आ जाता है।

इस पर उमेश व उसकी पत्नी आरोप लगाते हैं कि डायन बिसाही कर कार्तिक कुमार को अंजली देवी अपने पास बुला लेती है। शनिवार की सुबह अंजली देवी टोकरी मे गोबर लेकर खेत में डालने जा रही थी। इस दौरान उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद से दोनों परिवारों में तनाव बना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.