विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत, बंद कमरे से बदबू आने पर खुला राज; फंदे से लटका मिला शव 

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:06 AM (IST)

रांची में झारखंड राय यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र मनीष कुमार का शव राजाउलातु स्थित एक मकान में फंदे से लटका ...और पढ़ें

थाने में बैठे मृतक के परिजन

थाने में बैठे मृतक के परिजन

HighLights

  1. झारखंड राय यूनिवर्सिटी के छात्र मनीष का शव मिला।

  2. तीन दिन से बंद कमरे से बदबू आ रही थी।

  3. पिता को लड़की ने मनीष के बारे में बताया था।

संवाद सूत्र, नामकुम। झारखण्ड राय युनिवर्सिटी से बीटेक माईनिंग थर्ड ईयर के छात्र मनीष कुमार(20) का फंदे से लटका शव राजाउलातु स्थित डाबरटोली में मिथलेश कुमार के मकान से मिला। मनीष बेलापेटो केरेडारी, हजारीबाग का रहने वाला था।

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इस घटना की सूचना पाकर यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र डाबरटोली पहुंचे। 

मनीष चार भाई बहनों में सबसे छोटा

मनीष के दोस्तों ने बताया कि वह हाल में शांत-शांत और अकेला रहा करता था। अंतिम बार उससे बीते रविवार को बात हुई थी। मिथलेश कुमार के मकान में मनीष सबसे उपर तल्ला के कमरे में रहता था। तीन दिन से कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 

बुधवार को जब कमरे से बदबू आने लगी तो कमरे के बगल में रहनेवाले लोगों को शक हुआ इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गयी। मनीष चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उससे बड़े तीन बहन है। पुलिस हरेक बिन्दु पर जांच कर रही है।

किसी लड़की ने फोन कर कहा था कि उसका मोमेंट सही नहीं हैः पिता

घटना की सूचना पर मनीष के पिता हुसैनी साव, चाचा एवं अन्य परिजन घटनास्थल डाबरटोली राजाउलातु पहुंचे। हुसैनी साव ने बताया कि सोमवार को शाम में उनके मोबाईल पर किसी लड़की का फोन आया और मुझसे कहा कि मनीष का मोमेंट सही नहीं हैं, हमसे दो दिन से बात नहीं हो रहा है। 

तब पिता ने कहा कि मोमेंट सही नहीं है तो उसे घर केरेडारी भेज दो तब लड़की ने कहा कि मनीष कहां रहता है उसे एड्रेस नहीं मालूम है। हुसैनी उस लड़की की बात को बहुत गंभीरता से नहीं लिए। उनलोगों ने भी कई बार मनीष को फोन किया लेकिन रिसिव नहीं हुआ। उनलोगों को लगा कि किसी काम में व्यस्त होगा या मोबाईल पास में नहीं होगा। बुधवार को पुलिस के द्वारा सूचना मिली की मनीष फंदे से अपने कमरे में लटका हुआ है।

यह भी पढ़ें- रांची आईआईआईटी में छात्र की मौत पर केंद्र ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति, संस्थान में बवाल जारी