Move to Jagran APP

कास्य पदक विजेता झारखंड महिला हॉकी टीम का भव्य स्वागत

रांची कानपुर में संपन्न हॉकी इंडिया फाइव-ए- साइड सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटी झारखंड महिला हॉकी टीम का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 02:11 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 02:11 AM (IST)
कास्य पदक विजेता झारखंड महिला हॉकी टीम का भव्य स्वागत
कास्य पदक विजेता झारखंड महिला हॉकी टीम का भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, रांची : कानपुर में संपन्न हॉकी इंडिया फाइव-ए- साइड सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटी झारखंड महिला हॉकी टीम का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जबकि पुरुष टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर ही फूलमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मौके पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार उपस्थित थे। महिला टीम में सोनल मिंज, बिरजनी एक्का, अलका डुंगडुंग, स्मिता मिंज, वेतन डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, दीप्ति कुल्लू थी। पुरुष टीम में नोयल टोपनो, जेन सोरेंग,अनुरुद्ध भेंगरा, विजय खेस, डेवि़ धनवार,असीम तिर्की, आतीस डोड्राय अभिषेक कुमार साहू शामिल थे। टीम की कोच तारिणी कुमारी व बिगन सोय थी जबकि मैनेजर नरेंद कुमार थे। संचित मुखर्जी व स्नेहा वर्मा को स्वर्ण

prime article banner

रांची : राची जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में खेले गए तीन दिवसीय आदित्य जालान मेमोरियल झारखंड राज्य अंडर-19 ओपन शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के संचित मुखर्जी एवं बालिका वर्ग में धनबाद की स्नेहा वर्मा ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं बालक वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम के सास्वत पाल ने रजत, पश्चिम सिंहभूम के ही श्याम चक्रवर्ती ने कास्य जीता। पूर्वी सिंहभूम के कुमार संकल्प को चौथा स्थान मिला। बालिका वर्ग में धनबाद की हर्षवी मटालिया को रजत, राची की सुचित्रा चक्रवर्ती को कास्य व राची की धृष्ठि वर्णवाल चौथे स्थान पर रही। सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन झारखंड टीम के लिए किया गया है। झारखंड टीम अक्टूबर में हरियाणा में होनेवाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी। मौके पर राची जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अंलग, सतीश कुमार, दीपक कुमार, नवीन कुमार, संतोष द्विवेदी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.