Move to Jagran APP

नशे में धुत दूल्हे के पांव लड़खड़ाए, तो दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

वर पक्ष के लोगों ने गलती के बावजूद लड़की पक्ष से गाली-गलौज की। सूचना पर पहुंची रातू पुलिस ने दोनों परिवार को जोड़ने की कोशिश की लेकिन मामला नहीं सुलझा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 10:13 AM (IST)
नशे में धुत दूल्हे के पांव लड़खड़ाए, तो दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
नशे में धुत दूल्हे के पांव लड़खड़ाए, तो दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

रांची, राज्य ब्यूरो। रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया नया टोली में नशे में धुत दूल्हे के पांव जब वरमाला के वक्त स्टेज पर लड़खड़ाए तो वधू पक्ष के लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की। इसपर दूल्हा गाली-गलौज करने लगा। यह देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। वर पक्ष के लोगों ने गलती के बावजूद लड़की पक्ष से गाली-गलौज की। सूचना पर पहुंची रातू पुलिस ने दोनों परिवार को जोडऩे की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसके बाद लड़की पक्ष के आवेदन के आधार पर रातू पुलिस ने दूल्हा नीतेश शर्मा व उसके पिता प्रवीण शर्मा को हिरासत में ले लिया है। वे सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम के निवासी हैं।

prime article banner
  • वर पक्ष के लोगों ने गलती के बावजूद लड़की पक्ष से की गाली-गलौज
  • रातू पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता को लिया हिरासत में
  • दहेज की राशि लौटाने पर अड़ा रहा वधू पक्ष, थाने में समझौते की कोशिश

वधु पक्ष से लड़की के पिता अशोक शर्मा ने रातू थाने में लिखित शिकायत की। उन्होंने दहेज में दिए गए अपने पांच लाख 15 हजार रुपये भी वापस करवाने की मांग की है। रातू थाने में समाचार लिखे जाने तक समझौते की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने कहा कि मामला नहीं सुलझने पर वधु पक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सुखदेव नगर से रातू क्षेत्र में गई थी बरात
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम निवासी नीतेश शर्मा की बरात 17 मई को ही रातू थाना क्षेत्र के नयाटोली सिमलिया में गई थी। सिमलिया नयाटोली निवासी अशोक शर्मा की बेटी प्रिया कुमारी से नीतेश की शादी होनी थी। बरात रात करीब 11 बजे पहुंची थी। दूल्हे को जैसे ही गाड़ी से उतारा जाने लगा, वह नशे में धुत था, उसके पांव लड़खड़ाने लगे। उसे किसी तरह पकड़कर वरमाला के लिए स्टेज तक ले जाया गया।

स्टेज पर विधि-विधान के दौरान ही दूल्हा गाली-गलौज भी करने लगा। इसी बात पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। दूल्हे की गलती के बावजूद वर पक्ष के लोग वधू पक्ष पर दबाव बनाने लगे। सूचना देकर रातू पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने भोर के चार बजे तक समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसके बाद ही दूल्हा व उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब वधू पक्ष दहेज की राशि वापस करने का दबाव बनाता रहा। उनका कहना है कि उन्हें शादी नहीं करनी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.