Move to Jagran APP

Karan Johar की JugJugg Jeeyo तो फंस गई... रिलीज से पहले रांची कोर्ट में 21 को स्क्रीनिंग... कहानी चुराकर बनाई...

Karan Johar JugJugg Jeeyo बॉलीवुड के बेस्‍ट डायरेक्‍ट करण जौहर फंस गए हैं। कहानी चोरी कर फिल्‍म बनाने के मामले में रिलीज से पहले रांची कोर्ट से समक्ष फिल्म जुग जुग जियो की स्क्रीनिंग होगी। विशाल सिंह ने कहानी चुराकर फिल्म बनाने का दावा किया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2022 05:24 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 06:27 PM (IST)
Karan Johar की JugJugg Jeeyo तो फंस गई... रिलीज से पहले रांची कोर्ट में 21 को स्क्रीनिंग... कहानी चुराकर बनाई...
Karan Johar, JugJugg Jeeyo: करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो चोरी की कहानी के मामले में फंस गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Karan Johar, JugJugg Jeeyo रांची कामर्शियल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनोज चंद्र झा की अदालत ने कापीराइट एक्ट का उल्लंघन का धर्मा प्रोडक्शन की ओर से बनाई गई फिल्म जुग जुग जियो के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने 21 जून को शाम चार बजे फिल्म जुग जुग जियो की स्क्रीनिंग कोर्ट के समक्ष करने का आदेश धर्मा प्रोडक्शन को दिया है। इसके बाद अदालत उक्त फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग पर सुनवाई करेगी। इस संबंध में प्रार्थी विशाल सिंह ने याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, सौरभ अरूण, वैभव मोदी, अभय प्रकाश, समीर सहाय और कुशल कुमार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा गया कि प्रार्थी विशाल सिंह की कहानी की चोरी कर धर्मा प्रोडक्शन प्रा. लिमिटेड द्वारा फिल्म 'जुग जुग जियो' का निर्माण किया गया है।

loksabha election banner

जाने-माने फिल्‍कार, डायरेक्‍टर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने कापीराइट एक्ट 1957 का उल्लंघन करते हुए बिना उसकी सहमति लिए 'बन्नी रानी' नामक कहानी का नकल कर 'जुग जुग जियो' नामक फिल्म बना ली है। 24 जून 2022 को फिल्म को रिलीज किया जाना है। अदालत से फिल्म के रिलीज कराने पर रोक लगाने का आग्रह अदालत से किया गया। कहा गया कि इस विषय को पूर्ण तौर पर समझने के लिए कोर्ट के समक्ष फिल्म स्क्रीनिंग कराई जाए। पूरी संतुष्टि होने के बाद ही कोर्ट यदि चाहे तो फिल्म के रिलीज पर स्थगन आदेश पारित कर सकती है।

बीते 15 जून को विशाल सिंह की ओर से दाखिल याचिका को अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए निर्देशक व निर्माता करण जौहर उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन, धर्मा प्रोडक्शन के क्रिएटिव हेड सौमेन मिश्रा, वायकाम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन को नोटिस जारी किया था। अपने आदेश में कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में मुकदमा को स्वीकार करने से पहले मध्यस्थता की आवश्यकता जरूरी नहीं है। अगर मध्यस्थता की आवश्यकता के नियम को पालन किया जाएगा तो याचिकाकर्ता विशाल सिंह को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

याचिकाकर्ता विशाल सिंह का कहना है कि उसने बन्नी रानी शीर्षक से एक कहानी लिखी थी। इसी दौरान विशाल सिंह का संपर्क धर्मा प्रोडक्शन के क्रिएटिव हेड सौमेन मिश्रा से हुआ। उसके साथ विशाल सिंह ने अपनी कहानी को साझा किया। धर्मा प्रोडक्शन ने बन्नी रानी कहानी के आधार पर मूवी बनाने की बात विशाल सिंह से कही। बाद में धर्मा प्रोडक्शन ने विशाल सिंह के बन्नी रानी नामक कहानी को किनारे करते हुए मूवी नहीं बनाया। धर्मा प्रोडक्शन ने जुग जुग जियो के नाम से एक फिल्म बना दिया, जो विशाल सिंह की कहानी बन्नी रानी से  हूबहू मिलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.