विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में करोड़ों का वेतन घोटाला: बोकारो-हजारीबाग के 850 बैंक खाते जांच के घेरे में, SIT तेजी से कर रही फ्रीज

Published: Mon, 18 May 2026 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2026 09:58 AM (IST)

सीआईडी की एसआईटी अवैध वेतन निकासी मामले में बोकारो और हजारीबाग से जुड़े 850 बैंक खातों की जांच कर रही ...और पढ़ें

अवैध वेतन निकासी मामला: बोकारो-हजारीबाग के 850 बैंक खाते जांच के घेरे में।

अवैध वेतन निकासी मामला: बोकारो-हजारीबाग के 850 बैंक खाते जांच के घेरे में।

HighLights

  1. बोकारो-हजारीबाग में 850 बैंक खाते जांच के दायरे में।

  2. अवैध निकासी में 42 करोड़ रुपये का खुलासा हुआ।

  3. सिपाही कौशल पांडेय से रिमांड पर होगी पूछताछ।

राज्य ब्यूरो, रांची। जिलों के कोषागार से अवैध वेतन निकासी मामले की जांच कर रही सीआइडी की विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने अबतक बोकारो व हजारीबाग केस में 850 बैंक खातों की जानकारी जुटाई है, जिनकी जांच चल रही है।

इनमें बोकारो के केस में 600 व हजारीबाग के केस में 250 बैंक खाते शामिल हैं। ये सभी बैंक खाते जांच के घेरे में हैं। जांच में जैसे-जैसे सरकारी खातों से अवैध निकासी का मामला उजागर होता जा रहा है, एसआइटी उन्हें फ्रीज कराती जा रही है।

अब तक बड़ी संख्या में बैंक खाते फ्रीज कराए जा चुके हैं। एसआइटी खाता धारकों को भी नोटिस भेजना शुरू कर दी है। उनसे जानकारी जुटाई जा रही है कि उनके खाते में जो संदिग्ध लेन-देन दिख रहे हैं, वे किस माध्यम से हुए हैं। जिनका संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा, उनके खातों को एसआइटी फ्रीज करा रही है।

अब तक की जांच में अवैध वेतन निकासी मामले में हजारीबाग में करीब 31 करोड़ व बोकारो में 11 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला उजागर हो चुका है। एसआइटी अब पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने जा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को बोकारो एसपी कार्यालय के लेखा शाखा में पदस्थापित सिपाही कौशल पांडेय से रिमांड पर पूछताछ होनी है। एसआइटी कौशल पांडेय के सहयोगियों, संरक्षण देने वाले अधिकारियों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी, ताकि जांच के दायरे को बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़ें- झारखंड का वेतन घोटाला: अब ED खोलेगी तिजोरी के राज, रिमांड पर आएंगे सरकारी खजाने के 'लुटेरे'

यह भी पढ़ें- ऑडिट टीम ने जिसे दी 'क्लीन चिट', उसकी एक महिला सदस्य ने कर दिया भंडाफोड़; झारखंड में खुला करोड़ों का वेतन घोटाला

यह भी पढ़ें- झारखंड ट्रेजरी घोटाले में गिरफ्तारियां तेज: बोकारो SP कार्यालय का एकाउंटेंट अरेस्ट, खाते से करोड़ों का लेन-देन; हजारीबाग से 5 शिकंजे में