Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना से 8वीं मौत, जानें ताजा हाल

Jharkhand Corona News Update. झारखंड में कोरोना वायरस से आज फिर एक महिला की जान चली गई है। महिला बोकारो की रहने वाली थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 12:13 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 05:06 PM (IST)
Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना से 8वीं मौत, जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना से 8वीं मौत, जानें ताजा हाल

रांची, जासं। झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्‍या के बीच आज फिर एक महिला की जान चली गई है। महिला बोकारो की रहने वाली थी। रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती बोकारो की रहने वाली संक्रमित महिला की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 8 हो गई है। कुल 1349 मरीज अब तक मिले हैं। इससे पहले भी बोकारो के एक व्‍यक्ति की कोरोना वायरस से जान चली गई थी। इसके अलावा झारखंड के हजारीबाग में एक की मौत हुई है और रांची में चार लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र लगभग 70 वर्ष थी। ब्रेन हेमरेज होने के बाद फुसरो की रहने वाली महिला को रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया था। वहां कोरोना सैंपल लिए जाने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उसे रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया। आज उसकी मौत हो गई। बोकारो में अब कोरोना से दो लोगों की जान चली गई है। गोमिया साड़म के रहने वाले वृद्ध की 10 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

loksabha election banner

रिम्स के कोविड वार्ड में थी भर्ती

राज्य में कोरोना से मंगलवार को एक और मौत हुई है। मृत 69 वर्षीय महिला मूल रूप से बोकारो के फुसरो की रहने वाली थी। मंगलवार की सुबह महिला ने रिम्स के कोविड वार्ड में आखिरी सांस ली। करीब एक सप्ताह पहले उसे इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे ब्रेन हेमरेज की समस्या थी। इलाज के दौरान ही मेडिका अस्पताल में उसका कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था, जिसके बाद एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट 4 जून को आयी। इसमें महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। मेडिका के डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति काफी गंभीर थी। रिपोर्ट आने से पूर्व कुछ दिनों तक उसका इलाज मेडिका अस्पताल के आइसीयू में चल रहा था। मरीज को रिम्स शिफ्ट करने के बाद से लगातार स्थिति बिगड़ रही थी।

4 जून को रिपोर्ट आने के बाद किया गया था कोविड वार्ड में शिफ्ट

महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट 4 जून को पॉजिटिव आने के बाद उसे मेडिका अस्पताल से रिम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण न्यूरो के चिकित्सक लगातार उसकी देखरेख कर रहे थे। रिम्स के डॉक्टरों के अनुसार पिछले 2 दिनों से उसकी स्थिति में लगातार गिरावट आ रही थी। इसके बाद महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।

सोमवार को राज्य में रिकॉर्ड 206 मरीज मिले, वहीं 29 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए संक्रमित मरीजों में ज्यादातर प्रवासी हैं, जो हाल में दूसरे राज्यों के विभिन्न शहरों से लौटे हैं। सोमवार को सिमडेगा में सर्वाधिक 59 नए मरीज मिले। फिलहाल पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में संक्रमण की रफ्तार अधिक दिख रही है। इधर, राज्य में अब कुल 823 सक्रिय मरीज हो गए हैं। वहीं कुल संक्रमित की संख्या 1349 हो गई है।

सोमवार को सिमडेगा में 59, धनबाद में 19, जामताड़ा में 18,  गुमला में 18, चतरा में 17, लातेहार में 14, लोहरदगा में 13, पाकुड़ में 12, गिरिडीह में 11, देवघर व गढ़वा में पांच-पांच, पूर्वी सिंहभूम में चार, रांची, खूंटी और हजारीबाग में तीन-तीन तथा रामगढ़ में दो नए मरीज मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.