योग से शरीर निरोग, आर्थिक बचत भी :डॉ देवेंद्र नाथ तिवारी
मोरहाबादी के जीवन कंपाउंड में सोमवार को आरोग्य भारती के योग केंद्र का शुभारंभ किया गया।
जागरण संवाददाता, रांची : मोरहाबादी के जीवन कंपाउंड में सोमवार को आरोग्य भारती के योग केंद्र का उद्घाटन आरोग्य भारती के प्रात सचिव डॉ देवेंद्र नाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में उत्तम स्वास्थ्य को बहुत महत्व दिया गया है। हमारे ऋषि-मुनियों ने हमारे स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुर्वेद और योग की परिकल्पना की, जिसकी महत्ता को आज विश्व स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग से जुड़कर हम निरोग बने रह सकते हैं। आज चिकित्सा के पीछे बड़ी रकम बर्बाद करना पड़ता है। योग करेंगे तो शरीर निरोग होगा और आर्थिक बचत भी होगी।
आरोग्य भारती के कोषाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि आरोग्य भारती देशभर के 500 से ज्यादा जिलों में स्वास्थ्य जागरूकता के कार्य मे जुटी है। राची में आरोग्य भारती का यह तीसरा योग केंद्र है।
मौके पर आरोग्य भारती के प्रात संरक्षक प्रवीण प्रभाकर, केंद्र के प्रभारी भीम जायसवाल, जितेंद्र अंबष्ठ, त्रिलोचन महतो, दामोदर चौधरी, प्रेम प्रकाश, सुमन सिन्हा, रविश अंबष्ठ, रश्मि प्रभाकर, संध्या महतो, सोनी प्रकाश, ममता सिंह, डॉली मुखर्जी, अमीषा महतो, पूनम महतो, तारा मनगुरु, सुमित्रा देवी व करुणा महतो आदि उपस्थित थे।
संत रविदास का जीवन प्रेरणादायी: स्वामी दिव्यानंद
जागरण संवाददाता, रांची : महावीर चौक गणेश मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनायी गई। मुख्य अतिथि स्वामी दिव्यानंद ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम आरंभ किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन प्रेरणादायी है। उन्होंने जीवन पर्यत समाजिक समरसता के लिए कार्य किया। भेदभाव मिटाने में महती भूमिका निभायी। कार्यक्रम के बाद पत्रकार सतीश वर्मा के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदास समाज के अध्यक्ष उदय रविदास ने किया। इस अवसर पर आरएसएस के अक्षय प्रसाद सिंह, अनिल कुमार पाठक, मनोरंजन दास, प्रभु पटेल, रितेश कुमार महतो भी उपस्थित थे। सभी ने लोगों को बधाई थी।