यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड के 25 साल पूरा होने पर BJP संकल्प पत्र में करेगी 25 बड़ी घोषणाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य व इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस
Jharkhand Vidhan Sabha Elections 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र तीन चरणों में ...और पढ़ें

HighLights
- राज्य के 25 वर्ष होने पर भाजपा अपने संकल्प पत्र में करेगी 25 बड़ी घोषणाएं
- 25 संकल्प में भाजपा बताएगी शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास का रोडमैप
राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी अपने चुनाव घोषणा पत्र को तीन चरण में जारी कर रही है। पहले चरण में पांच प्रण की घोषणा हो चुकी है। अब पार्टी 25 संकल्प जारी करेगी। इसमें राज्य में सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ्य समेत इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में किए जाने वाले काम की चर्चा रहेगी।
भाजपा का कहना है कि राज्य की स्थापना हुए 25 साल हो चुके हैं। इस प्रतीक को विकास से जोड़ते हुए पार्टी 25 प्वाइंट का संकल्प पत्र जारी करेगी। इसे 21 अक्टूबर से पहले जारी किया जाना है। इसके बाद भाजपा भगवान बिरसा मुंडा की 150 जन्म जयंती को यादगार बनाने के लिए 150 प्वाइंट का एक अन्य रोडमैप जारी करेगी।
गुड गवर्नेंस का माडल बनाएगी भाजपा
भाजपा शासित राज्यों में गुड गवर्नेंस के माडल को झारखंड के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इसमें कानून व्यवस्था खासकर महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। भाजपा अपने पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल की उपलब्धियां भी बताएगी।
केंद्र सरकार की पहल से राज्य में नए मेडिकल कालेज और एजुकेशन सिस्टम को विकसित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाया जाएगा। भाजपा की सरकार में ग्रामीण सड़कों पर हुए काम को भी आगे बढ़ाने की बात संकल्प पत्र में बताई जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव तक बनना होगा पूर्णकालिक: शिवराज
भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है। चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ता को जनभावनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी है।
उन्होंने कहा कि हमें अब चुनाव तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनकर कार्य करना है। हम अपने में चुनाव जीतने की तड़प पैदा करें।
प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रबंधन ही चुनाव में जीत की कुंजी है। प्रबंधन समिति पूर्ण योजना और पूर्व योजना पर कार्य करेगी तो सफलता हमारी झोली में होगी।
प्रबंधन समिति के संयोजक एवं पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंध समिति के कार्यकर्ताओं को अधिकार भाव से नहीं बल्कि उत्तरदायित्व भाव से कार्य करना है। पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी इस समिति को दी है।
उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति के 29 विभागों का एक ही लक्ष्य विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार है। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने किया।
यह भी पढ़ें: Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन ने मुंबई में झारखंड भवन की रखी आधारशिला, कुछ ऐसा होगा बल्डिंग का प्रारूप; देखें PHOTO
