Move to Jagran APP

किसानों की भलाई के लिए कार्य करती है भाजपा

भाजपा खलारी मंडल द्वारा बुधवार को डकरा बी टाइप दुर्गा मंडप के सभागार में कृषि सुधार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:30 PM (IST)
किसानों की भलाई के लिए कार्य करती है भाजपा
किसानों की भलाई के लिए कार्य करती है भाजपा

डकरा : भाजपा खलारी मंडल द्वारा बुधवार को डकरा बी टाइप दुर्गा मंडप के सभागार में कृषि सुधार कानून विषय पर परिचर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा एवं संचालन अनिल गंझू व कार्तिक पाडेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवन साहू ने केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों पर कहा कि हमारी सरकार देश के हर नागरिक के लोकतात्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। हम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार करते हैं और किसानों की भलाई के लिए हमारी पार्टी हमेशा काम करती रहेगी। उन्होंने कहा किसान संगठनों के साथ वार्ता लगातार सकारात्मक रही है। किसान संगठनों ने हमेशा सरकार के निर्णय की प्रशसा भी की है, लेकिन विपक्ष और कुछ संगठन ने अपने एजेंडे के तहत किसान संगठनों को गुमराह किया है। इस कारण कुछ किसान आंदोलन कर रहे हैं। उन्हें भी जल्द ही समझा दिया जाएगा। कार्यक्रम को शशि भूषण सिंह, अरविंद सिंह, फुलेश्वर महतो, भरत रजक, किरण देवी, विकास दुबे ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर विष्णु तिवारी, रंजीत सिंह, सरोजिनी देवी, सिनी समाड, रामसूरत यादव, शत्रुंजय सिंह, विनोद शर्मा, रघुवंश नारायण सिंह, संतोष मेहता, उदय सिंह, अवधेश राय, नेपाल सिंह, रितेश केसरी, राजू गुप्ता, सतीश साहू, विष्णु मुंडा, आनंद कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.