Move to Jagran APP

Lockdown Extension: कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

Jharkhand Lockdown राज्य में कोरोना संक्रमण के खिलाफ अपनी भूमिका को समझते हुए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अब तक चार लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 11:34 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 04:18 PM (IST)
Lockdown Extension: कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद
Lockdown Extension: कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

रांची, राज्य ब्यूरो। Lockdown Extention राज्य में कोरोना संक्रमण के खिलाफ अपनी भूमिका को समझते हुए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अब तक चार लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर झारखंड में युद्धस्तर पर कार्य हो रहे है। झारखंड के मजदूर जो दूसरे प्रदेश में फंसे हैं, उनकी परेशानी भी कम करने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने इसके लिए योजना बनाई, जिसे मूर्तरूप दिया जा रहा है।

loksabha election banner

हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बिना सरकारी मदद के कर रहे काम 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोरोना प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि विगत 14 दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना किसी सरकारी सहायता के स्वयं, भाजपा के जन-प्रतिनिधियों एवं समाज के सहयोग से सहायता कार्य चलाया है। अब तक राज्य के 3,88,935 लोगों तक मोदी आहार के रूप में खिचड़ी, भात-दाल, पूड़ी-सब्जी जैसे पके हुए भोजन पैकेट पहुंचाए जा चुके हैं। जबकि, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 73,730 परिवारों तक मोदी आहार के तहत कच्चे अनाज के राशन पैकेट वितरित किए गए हैं। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 1.92 लाख मास्क वितरित किए गए हैं। प्रदीप वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 47,095 लोगों के बीच मोदी आहार परोसा गया, जबिक 9,420 परिवारों को एक सप्ताह का राशन मुहैया कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.