विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन को भव्य बनाएगी BJP, नई टीम की भी जल्द करेगी घोषणा

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Fri, 20 Oct 2023 08:00 PM (IST)

झारखंड भाजपा बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन को भव्य बनाने की तैयारी कर रही है। दुर्गापूजा के बाद ...और पढ़ें

लगभग दो माह से प्रदेश का दौरा कर रहे बाबूलाल मरांडी। (फाइल फोटो)
लगभग दो माह से प्रदेश का दौरा कर रहे बाबूलाल मरांडी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लगभग दो माह से प्रदेश का दौरा कर रहे बाबूलाल मरांडी।
  2. 28 अक्टूबर को रांची में बड़ी जनसभा में होगा संकल्प यात्रा का विधिवत समापन।
  3. प्रदेश टीम का खाका भी हो चुका है तय, बहुत ज्यादा फेरबदल नहीं।

राज्य ब्यूरो, रांची। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य तय कर आगे बढ़ रही भाजपा की प्रदेश टीम की जल्द घोषणा होगी। इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन का इंतजार किया जा रहा है।

संकल्प यात्रा को भव्य बनाएगी पार्टी

पार्टी की योजना संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को भव्य बनाने की है, ताकि इसका बेहतर संदेश जाए। बाबूलाल मरांडी लगभग दो माह से राज्य की यात्रा पर हैं। उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र में दौरा निर्धारित किया था। इस लिहाज से अब उनकी यात्रा अंतिम पड़ाव पर है।

28 अक्टूबर को होगा समापन

दुर्गापूजा के तत्काल बाद धनबाद के बाघमारा में 26 अक्टूबर को और सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में 27 अक्टूबर को जनसभा होगी। 28 अक्टूबर को रांची में संकल्प यात्रा का समापन होगा, जहां राजधानी की छह विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त जनसभा कर भाजपा दमखम दिखाएगी।

सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है भाजपा

पूरे राज्य का दौरा कर बाबूलाल मरांडी ने संगठन की जमीनी स्थिति का पूरा आकलन कर लिया है। इससे आगामी चुनावों में मोर्चाबंदी में आसानी होगी। तात्कालिक लक्ष्य लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करना है।

फिलहाल भाजपा के पास 11 और सहयोगी आजसू पार्टी के पास एक सीट है। शीर्ष नेतृत्व ने सभी लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके बाद विधानसभा चुनाव की बारी आएगी। इस लिहाज से नई टीम को रणनीति तैयार करनी होगी।

नई टीम में ज्यादा फेरबद की उम्मीद नहीं

प्रदेश भाजपा की नई टीम में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा। इसमें उन लोगों को जगह मिलेगी, जो पार्टी में सक्रियता बनाए हुए हैं। निष्क्रिय लोगों की जगह ऐसे लोगों को प्राथमिकता मिलेगी, जिनकी रूचि सांगठनिक गतिविधियों में है। वरीय नेताओं के साथ इसे लेकर बैठकों का दौर चल रहा है।

नेतृत्व को लेकर सवाल उठाने का मौका नहीं मिलेगा

विरोधी दलों कोभाजपा में नेतृत्व को लेकर विरोधी दल अक्सर सवाल उठाते थे। इसे भांपते हुए शीर्ष नेतृत्व ने टास्क निर्धारित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओड़िशा में राज्यपाल बनाया गया है।

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने मंत्रालय की योजनाओं पर फोकस कर रहे हैं। उन्हें केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में बाबूलाल मरांडी को अपने हिसाब से कामकाज करने का पूरा मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज अवैध खनन घोटाला: दाहू यादव पर जल्‍द चार्जशीट दाखिल करेगी ईडी, 22 अक्‍टूबर तक रिमांड पर घंटों हो रही पूछताछ

खुशखबरी! झारखंड के अस्पतालों में पहली बार फिजियोथेरेपिस्ट की होगी नियुक्ति, जानें क्‍या है योग्‍यता और पूरी प्रक्रिया