Move to Jagran APP

झारखंड में मोदी के नाम और काम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

Bhartiya Janta Party. झारखंड में भाजपा के लोकसभा प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की।

By Edited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 05:34 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 05:38 AM (IST)
झारखंड में मोदी के नाम और काम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा
झारखंड में मोदी के नाम और काम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में भाजपा के लोकसभा प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी के एजेंडे को स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर ही लड़ेगी। प्रभारी बनने के बाद सोमवार को पहली बार रांची पहुंचे मंगल पांडेय ने प्रदेश पदाधिकारियों और लोकसभा प्रभारियों के साथ औपचारिक बैठक में यह बातें कहीं।

loksabha election banner

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह और मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उपस्थित थे। पांडेय ने प्रदेश पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय प्राप्त किया और लोकसभा चुनाव को लेकर तय किए गए टास्क के बाबत फौरी चर्चा की। वे मंगलवार और बुधवार को भी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।

मंगल पांडेय ने झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटें जीतने का भरोसा जताया। कहा, जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बढ़ा है, देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। कहा, केंद्र और राज्य की सरकार ने गाव, गरीब, किसान, दलित, शोषित-वंचितों के लिए एतिहासिक कार्य किए हैं। देश आज प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारियों में आदित्य साहू, ऊषा पाडेय, प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, मनोज सिंह, सुबोध सिंह, सरिता श्रीवास्तव, मुनेश्वर साहू, प्रवक्ता जेबी तुबिद, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, दीनदयाल वर्णवाल, मिस्फिका हसन, राजेश शुक्ला, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार पाहन, आरती सिंह, नीरज पासवान, अमरदीप यादव, अमित सिंह, नीरज पासवान, ज्योतिरीश्वर सिंह उपस्थित थे। सवर्णो को दस फीसद आरक्षण दिए जाने का किया स्वागत मंगल पांडेय ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गरीब सवर्णो के लिए दस फीसद आरक्षण का प्रावधान किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को तेजी से पूरा कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.