विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: आदिवासी वोटरों को लुभाने के लिए BJP ने बनाई जबरदस्त रणनीति, रांची में होने जा रहा बड़ा सम्मेलन; ये है डिटेल

By Dibyanshu Kumar Edited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 14 Jan 2024 08:21 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में भाजपा का झारखंड पर विशेष फोकस है। रांची में भाजपा जनजाति सम्मेलन का आयोजन करने जा रही ...और पढ़ें

देशभर के जनजाति समाज के लोगों का सम्मेलन प्रस्तावित
देशभर के जनजाति समाज के लोगों का सम्मेलन प्रस्तावित

HighLights

  1. तिलका मांझी की जयंती पर जनजाति सम्मेलन कर उनके बलिदान का सम्मान करेगा एसटी मोर्चा
  2. भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने प्रदेश कार्यालय में की बैठक

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची में 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर के जनजाति समाज के लोगों का सम्मेलन प्रस्तावित है। इस विशाल जनजाति सम्मेलन के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्वोत्तर राज्यों के मोर्चा के पदाधिकारियों एवं प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक शनिवार को हुई।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद समीर उरांव, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, राष्ट्रीय महामंत्री कलीराम मांझी, आदि उपस्थित हुए।

बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री मोर्चा एवं राष्ट्रीय प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के लोगो के हृदय में बसते है।

राष्ट्रीय पटल पर सम्मान देने का कार्य

उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आदिवासी समाज ने पूरी ताकत और समर्पण के साथ दिल खोलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि 75 वर्षो में पहली बार किसी आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाना, देश के सभी आदिवासी महापुरुषों का सम्मान करना, धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा, मोदी कैबिनेट में 8 आदिवासी मंत्री बनाना, पीएम जन मन योजना के माध्यम से आदिवासियों का सतत विकास सहित कई ऐसे कार्य देश के 10-12 प्रतिशत आदिवासी आबादी को भाजपा और मोदी के साथ जोड़ती है।

उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को रांची में बड़ी संख्या में लोग आएंगे। 11 फरवरी को बाबा तिलका मांझी के बलिदान को राष्ट्रीय पटल पर सम्मान देने का कार्य होगा। सम्मेलन में झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय आदि राज्यों के लोग भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Politics: 'गलत तथ्यों से लोगों को गुमराह कर रही सरकार...', भाजपा ने CM सोरेन पर बोला हमला; मीडिया के लिए कह दी यह बात

उत्तर प्रदेश के साधुओं की पिटाई के बाद गरमाई सियासत, अब तक 12 गिरफ्तार; भाजपा ने CM पर जमकर बोला हमला