Move to Jagran APP

भाजपा ने विपक्ष को बताया दिशाहीन

झामुमो झाविमो व राजद को लिया निशाने पर कहा झामुमो में नेतृत्व का महासंकट शिबू सोरेन ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 01:53 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:33 AM (IST)
भाजपा ने विपक्ष को बताया दिशाहीन
भाजपा ने विपक्ष को बताया दिशाहीन

झामुमो, झाविमो व राजद को लिया निशाने पर, कहा, झामुमो में नेतृत्व का महासंकट, शिबू सोरेन ही चुनाव हार गए

loksabha election banner

रांची, राब्यू : भाजपा ने एक बार फिर विपक्ष को दिशाहीन बताते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि काग्रेस ने राज्यसभा में वोट लेते समय हेमंत सोरेन के नेतृत्व को स्वीकार किया था। लेकिन अब उनके प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रभारी दोनों कह रहे हैं कि प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह बाद में तय किया जाएगा। झाविमो सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रहा है। ऐसे भी जीवन भर झामुमो के विरोध में राजनीति करने वाले बाबूलाल मराडी अगर सोरेन परिवार के नेतृत्व को स्वीकार लेते हैं तो ये नैतिकता के गिरने की पराकाष्ठा हो जाएगी। राजद के इतने गुट हैं कि शायद उसके कार्यकर्ताओं को भी नहीं पता कि असली राजद कौन है।

प्रतुल ने कहा कि झामुमो में नेतृत्व का महासंकट है क्योंकि जब शिबू सोरेन ही चुनाव हार गए तो फिर पार्टी में कोई दूसरा नहीं बचता है। कहा कि इन सभी के विपरीत भाजपा रघुवर दास के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही है और जनता का अपार समर्थन भी मिल रहा है। पिछले 5 वषरें में किए गए विकास कार्य धरातल पर दिख रहें हैं और भाजपा इस बार अपने 65 प्लस के लक्ष्य को पार करके ही रहेगी।

निवेश और रोजगार के खोखले दावे कर रही सरकार : कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. एम तौसीफ ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश और रोजगार के फर्जी आंकड़े पेश कर रही है और इसी आधार पर कई दावे भी किए जा रहे हैं। पिछले पांच वर्षो में देश-विदेश से 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश और 72 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की बात बिलकुल हवा-हवाई है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों और शब्दों से खेलकर सरकार लोगों को भ्रमित करने में लगी हुई है। 15 गुना बंद इकाइयों को चालू करने का दावा भी गलत है। जमीनी हकीकत यह है कि शिलान्यास और आधारशिला की बदौलत सरकार आम जनता को गुमराह करने में लगी है। मोमेंटम झारखंड के नाम पर जनता के पैसे की केवल लूट हुई है।

जदयू आज से संताल में लगाएगा जोर राज्य ब्यूरो, रांची : प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गुरुवार से संताल परगना प्रमंडल में जोर लगाएगा। इसके तीसरे चरण की 'जनभावना यात्रा' गोड्डा से शुरू होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू शामिल होंगे। गोड्डा के मिर्जा चौकी से शुरू होने वाली यह यात्रा 12 अक्टूबर को देवघर में संपन्न होगी। गुरुवार को यह यात्रा गोड्डा के मिर्जा चौकी से भगैय्या, मंडरो, रूनजी, दोयन, दरियापुर, महागामा, पत्थरगामा तक जाएगी। अगले दिन शुक्रवार को जनभावना यात्रा दुमका पहुंचेगी जहां इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जदयू आज से संताल में लगाएगा जोर

रांची : प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गुरुवार से संताल परगना प्रमंडल में जोर लगाएगा। इसके तीसरे चरण की 'जनभावना यात्रा' गोड्डा से शुरू होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू शामिल होंगे। गोड्डा के मिर्जा चौकी से शुरू होने वाली यह यात्रा 12 अक्टूबर को देवघर में संपन्न होगी। गुरुवार को यह यात्रा गोड्डा के मिर्जा चौकी से भगैय्या, मंडरो, रूनजी, दोयन, दरियापुर, महागामा, पत्थरगामा तक जाएगी। अगले दिन शुक्रवार को जनभावना यात्रा दुमका पहुंचेगी जहां इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

नंद किशोर यादव पहुंचे रांची

रांची : भाजपा के विधानसभा सह प्रभारी नंद किशोर यादव बुधवार को रांची पहुंचे। वे अगले चार दिनों तक झारखंड में प्रवास करेंगे। पदाधिकारियों के साथ बैठक के अलावा चुनाव के मद्देनजर कुछ जिलों का दौरा भी कर सकते हैं। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, मंत्री सुबोध सिंह गु़ड्डू समेत अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.