भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों भ्
रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सैनिक बाजार से निकली तिरंगा यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष सूर्य प्रभात ने किया। तिरंगा यात्रा में सांसद रामटहल चौधरी, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, महामंत्री दीपक प्रकाश, मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार विशेष तौर पर उपस्थित थे।
यात्रा की समाप्ति पर सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि भारत माता के सम्मान में 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। आज इसके 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 2022 को हम आजादी का 75 वां वर्ष मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच संकल्पों के साथ आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने का संकल्प लिया है। हम इसी संकल्प से सिद्धि तक को आगे बढ़ा रहे हैं।
-----------------