Move to Jagran APP

Lalu Yadav मामले पर बोले भाजपा प्रवक्ता, राजधर्म निभाएं, जेल मैन्यूल का कराएं पालन

दैनिक जागरण में यह खबर छपने के बाद भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने इस खबर को ट्वीट कर लिखा बीजेपी ने शुरू से कहा था कि लालू प्रसाद को मिला ये बंगला आरजेडी का चुनावी कार्यालय बनेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 01:52 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 01:52 PM (IST)
Lalu Yadav मामले पर बोले भाजपा प्रवक्ता, राजधर्म निभाएं, जेल मैन्यूल का कराएं पालन
Lalu Yadav मामले पर बोले भाजपा प्रवक्ता, राजधर्म निभाएं, जेल मैन्यूल का कराएं पालन

रांची (राज्य ब्यूरो) । रिम्स के केली बंगला को आरजेडी का हेडक्वारर्ट बनाने के मुद्दे पर राजनीति गर्म हो गई है। दैनिक जागरण द्वारा इस मामले को उजागर करने के बाद आज भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाददेव ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने दैनिक जागरण की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, बीजेपी ने शुरू से कहा था कि लालू प्रसाद को मिला ये बंगला आरजेडी का चुनावी कार्यालय बनेगा। रोज सैकड़ों की संख्या में लोग यहां अपना बायोडाटा जमा करा रहे हैं। इसमेें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए उन्होंने राजधर्म निभाने और जेल मैनुअल का पालन कराने की बात कही गई है।

loksabha election banner

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजधानी रांची में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पड़ोसी राज्य बिहार के बड़े राजनीतिक दल राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो व सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव का रिम्स में इलाज चल रहा है। इसके लिए उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले में रखा गया है। कहने को पार्टी प्रमुख जेल में हैं लेकिन हकीकत में रिम्स का केली बंगलो राजद का अघोषित हेडक्वार्टर बन गया है। राजद की लालटेन के भरोसे अपनी राजनीतिक नैया पार करने की उम्मीद पाले बैठे विधायक पद के संभावित दावेदारों की फौज हर दिन बिहार से झारखंड पहुंच रही है। पार्टी का टिकट पाने के लिए हर दिन सैकड़ों बायोडाटा राजद प्रमुख के बंगले में जमा हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.