Move to Jagran APP

Jharkhand By Election: भाजपा ने कहा- झामुमो- कांग्रेस से ऊब चुकी जनता, दुमका और बेरमों में एनडीए की जीत सुनिश्चित

झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव की रणनीति को लेकर बुधवार को भाजपा और आजसू ने साझा मंथन किया। आजसू प्रमुख सुदेश महतो के आवास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की उपस्थिति में हुई बैठक में काशीनाथ सिंह भी उपस्थित थे।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 12:47 PM (IST)
Jharkhand By Election: भाजपा ने कहा- झामुमो- कांग्रेस से ऊब चुकी जनता, दुमका और बेरमों में एनडीए की जीत सुनिश्चित
भाजपा ने कहा- झामुमो- कांग्रेस से ऊब चुकी जनता। जागरण

रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव की रणनीति को लेकर भाजपा और आजसू ने साझा मंथन किया। आजसू प्रमुख सुदेश महतो के आवास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की उपस्थिति में हुई बैठक में काशीनाथ सिंह भी उपस्थित थे। काशीनाथ 2019 के विधानसभा चुनाव में बतौर आजसू प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे और तीसरे पर रहे थे। बैठक में बेरमो और दुमका सीट पर जीत सुनिश्चित कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। तय किया गया कि एनडीए के सहयोगी दलों की साझा समन्वय समिति उपचुनाव से जुड़े निर्णय लेगी। लोजपा, जदयू और झामुमो उलगुलान के कार्यकर्ताओं की भी जवाबदेही तय की जाएगी। बेरमो में आजसू का साथ मिलने से भाजपा उत्साहित है।

loksabha election banner

आजसू प्रमुख सुदेश महतो खुद चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। बैठक के बाद बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता झामुमो और कांग्रेस की सरकार से ऊब चुकी है। विकास पूरी तरह ठप है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव हेमंत सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ लड़ा जा रहा है।

जिसमें एनडीए के कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचकर सरकार के झूठे वादे, बढ़ते अपराध के ग्राफ, विकास की शून्यता, महिलाओं पर शोषण और राजनीति में वंशवाद समेत अन्य मामलों को बताने के कार्य कर रहे हैं। है। 2019 बेरमो विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे आजसू के प्रत्याशी काशीनाथ सिंह भी कदम से कदम मिलाकर बेरमो की जनता से वोट मांगेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.