Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दी चुनौती, दम है तो 24 घंटे में गिरफ्तार करे सरकार

सत्ताधारी दल के नेताओं की ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर सरकार गिराने और साजिश रचने के आरोप में दुमका नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार....

By Edited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 12:32 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 09:28 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दी चुनौती, दम है तो 24 घंटे में गिरफ्तार करे सरकार
दीपक प्रकाश ने दी चुनौती, दम है तो 24 घंटे में गिरफ्तार करे सरकार। जागरण

राची/दुमका (जेएनएन) । झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव बयानों की कटुता की हद से गुजरता हुआ अब एफआइआर तक पहुंच गया है। सत्ताधारी दल के नेताओं की ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर सरकार गिराने और साजिश रचने के आरोप में दुमका नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार में यदि दम है तो मुझे 24 घटे में गिरफ्तार करे। दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपने बयान पर अब भी पूरी तरह से कायम है। यह सरकार अपने अंतरविरोध के कारण जाएगी।

loksabha election banner

दीपक प्रकाश ने कहा कि गठबंधन सरकार हताश और निराश है। वह चुनाव हार चुकी है। सरकार बैकफुट पर है। हम सरकार से हिसाब माग रहे हैं तो वे एफआइआर दर्ज करा रहे हैं। कहा, मैं फिर कहता हूं कि यह सरकार अपने अंतरविरोध के कारण जाएगी। मैं अपने स्टैंड पर पूरी तरह से कायम हूं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर ¨सह के आवेदन पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में चुनाव के दौरान दीपक प्रकाश के भाषण का हवाला देते हुए कहा गया है कि दीपक प्रकाश ने साजिश रचकर दो माह में सरकार को गिराने का एलान किया है।

इस तरह से लोकतंत्र की हत्या का षडयंत्र किया जा रहा है। उनके बयान से जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। इधर इससे पूर्व खिजुरिया में पत्रकारों स मुखातिब झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि दीपक प्रकाश दुमका और बेरमो में भाजपा की हार को देखते हुए प्रपंच का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने हतोत्साहित होकर सरकार गिराने का मंसूबा पाल लिया है। झारखंड में भाजपा को एक बार फिर से मुंहकी खानी पड़ेगी।

दीपक प्रकाश पर लगाए गई आइपीसी की धाराएं

504 अपमानित करना और शाति भंग करना

506: आपराधिक धमकी

120 बी : आपराधिक षड्यंत्र

124 ए : देशद्रोह 

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की शिकायत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ हेमंत सोरेन की सरकार गिराने के लिए आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में भादवि की धारा 504, 506, 120 बी, 124 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। - अंबर लकड़ा, एसपी, दुमका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.