विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की पुत्री यूपी भाजपा से राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:19 PM (IST)

भाजपा ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की पुत्री श्रुति गंगवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार ...और पढ़ें

कुर्मी समुदाय को साधने का प्रयास, वर्तमान में अर्बन को-आपरेटिव बैंक की चेयरमैन हैं श्रुति। (फोटो: फाइल)

कुर्मी समुदाय को साधने का प्रयास, वर्तमान में अर्बन को-आपरेटिव बैंक की चेयरमैन हैं श्रुति। (फोटो: फाइल)

HighLights

  1. श्रुति गंगवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया।

  2. यह कदम कुर्मी समाज और ओबीसी को साधने का प्रयास है।

  3. श्रुति वर्तमान में बरेली अर्बन को-आपरेटिव बैंक की चेयरमैन हैं।

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की पुत्री श्रुति गंगवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें श्रुति का नाम भी शामिल है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने कुर्मी समाज और ओबीसी को साधने और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। श्रुति वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बरेली में अर्बन को-आपरेटिव बैंक की चेयरमैन हैं और वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

इससे पहले उनकी मां अर्बन को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनके निधन के बाद इसकी जिम्मेदारी श्रुति गंगवार को मिली। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री रह चुके संतोष कुमार गंगवार बरेली लोकसभा क्षेत्र से लगातार आठ बार निर्वाचित हो चुके हैं।

हालांकि वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा ने उनकी जगह छत्रपाल सिंह गंगवार को टिकट दिया था, जिनकी जीत भी हुई थी। बाद में संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया।