Move to Jagran APP

झारखंड का अस्तित्व मिटाने पर उतारू राज्य सरकार : राज सिन्हा

रांची भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जल जंगल व जमीन के नाम पर चुनाव जीत कर सत्ता पाने वाली कांग्रेस झामुमो ने झारखंड के इसी अस्तित्व बेचने का कार्य किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 08:11 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 08:11 PM (IST)
झारखंड का अस्तित्व मिटाने पर उतारू राज्य सरकार : राज सिन्हा
झारखंड का अस्तित्व मिटाने पर उतारू राज्य सरकार : राज सिन्हा

रांची : भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जल, जंगल व जमीन के नाम पर चुनाव जीत कर सत्ता पाने वाली कांग्रेस, झामुमो ने झारखंड के इसी अस्तित्व बेचने का कार्य किया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा विधायक ने कहा कि झारखंड में वन, खनिज संपदा की लूट मची है और लुटेरे भी झामुमो व कांग्रेस के लोग हैं।

loksabha election banner

राज सिन्हा ने कहा कि केंदु पत्ता का टेंडर रोक खुद सरकार के पहरेदार वसूली में लगे हैं। जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। अवैध खनन चरम सीमा पर है। ये अवैध कार्य सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं की मर्जी से हो रहे हैं। बालू की नीलामी रोक कर सरकार में शामिल दलों ने कार्यकर्ताओं को कालाबाजारी में लगा दिया गया है। आम लोगों को चार गुना मूल्य पर बालू खरीदना पड़ रहा है। संताल परगना में पहाड़ों पर ही क्रशर लगाकर पहाड़ के पहाड़ गायब किए जा रहे हैं। यह सरकार झारखंड का अस्तित्व मिटाने को उतारू है।

भाजपा विधायक ने कहा कि वन संरक्षण के लिए वन विभाग में हजारों हजार की संख्या में बहाली की जानी है, लेकिन हेमंत सरकार ने इसे रोक रखा है। राज्य में पेड़ लगाने की संख्या में भी काफी कमी आई है। सरकार की उदासीनता के कारण वनों की कटाई करते हुए अफीम की खेती की जा रही है। पलामू टाइगर रिजर्व योजना का हाल खस्ता है, लघु वन पदार्थ को बढ़ावा देने के बजाए सरकार मौन साधे खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार ने वन संरक्षण के लिए जिन योजनाओं को बढ़ाया था, उसे हेमंत सरकार ने बंद कर दिया। नदी व तालाबों के किनारे पौधारोपण पर रोक दिया गया और इसके कैचमेंट एरिया की जमीन पर अतिक्रमण बढ़ा है। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह और सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक भी उपस्थित थे।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.