Move to Jagran APP

मोदी सरकार पार्ट-2 के एक वर्ष पूरा होने पर जन संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

Jharkhand Political News. डिजिटल व व्यक्तिगत संपर्क के नए तरीके से अभियान चलाया जाएगा। 1000 वर्चुअल रैली 20 वर्चुअल कांफ्रेंस को राष्ट्रीय व प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 09:04 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 09:04 AM (IST)
मोदी सरकार पार्ट-2 के एक वर्ष पूरा होने पर जन संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
मोदी सरकार पार्ट-2 के एक वर्ष पूरा होने पर जन संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

रांची, राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार पार्ट-2 के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा नए तरीके से जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएगी। इसे लेकर डिजिटल व व्यक्तिगत संपर्क के नए तरीके से अभियान चलाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 मई को मोदी सरकार पार्ट-2 का पहला वर्ष पूरा होने जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए व्यक्तिगत संपर्क के साथ डिजिटल व वर्चुअल संवाद का भी सहारा लेंगे।

prime article banner

मोदी सरकार पार्ट-2 के एक वर्ष ऐतिहासिक निर्णय से भरे हैं, जिसका भारत का जन मानस लंबे समय से इंतजार कर रहा था। धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर कानून, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना, सीएए कानून से शरणाॢथयों को अधिकार प्रदान करना जैसे निर्णय ने भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक दृष्टि से राष्ट्रीय एकता को और मजबूत किया है। पार्टी के कार्यकर्ता व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से प्रधानमंत्री के लिखित पत्र संदेश को प्रदेश के 35 लाख घरों तक पहुंचाएंगे।

पत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के साथ विश्व कल्याण के लिए सावधानियां व अच्छी आदतों के संकल्प का आह्वान है। इस अभियान का दूसरा माध्यम डिजिटल संपर्क है, जिसमें फेसबुक लाइव के अलावा वाट्सअप ग्रुप, डिजिटल बुलेटिन में छोटे छोटे वीडियो के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों व कोविड-19 से लडऩे के प्रयासों को जन-जन तक पहुचाएंगे। पार्टी ने व्यापक जन संपर्क के लिए जो तीसरा माध्यम बनाया है, वह है वर्चुअल संवाद का। इसमें डिजिटल माध्यम से प्रदेश में 1000 वर्चुअल रैली आयोजित होगी और 20 वर्चुअल कांफ्रेंस होंगे, जिसे राष्ट्रीय और प्रदेश के नेतागण संबोधित करेंगे।

जन संपर्क के लिए बनी कमेटी

डिजिटल कमेटी : सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, मनीष जायसवाल, कुणाल षाड़ंगी, राहुल अवस्थी।

व्यक्तिगत संवाद : आदित्य साहू, सत्यनारायण सिंह, विनय जायसवाल, राजीव रंजन मिश्र व बबन गुप्ता।

वर्चुअल संवाद : बालमुकुंद सहाय, कुणाल आजमानी, रवि भट्ट, योगेंद्र प्रताप सिंह।

ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए वरीय नेता :

संपर्क अभियान की कार्य योजना के लिए भाजपा के कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायकगण, जिलाध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियां ऐतिहासिक, मजबूत और स्वावलंबी भारत को बनाने वाली है। इस कोरोना संकट में जन संपर्क की चुनौती भी है। पार्टी ने संपर्क का नया और डिजिटल तरीका अपनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने लाखों समर्पित और सेवाभावी कार्यकर्ताओं के बल पर अभियान को पूरी तरह सार्थक और सफल बनाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.