Move to Jagran APP

Seva Aur Samarpan Abhiyan: झारखंड के सभी जिलों में भाजपा का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू

BJP Jharkhand Seva Aur Samarpan Abhiyan झारखंड भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम गढ़े गए हैं। कार्यक्रम में पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री बलबीर दत्त ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 08:55 PM (IST)
Seva Aur Samarpan Abhiyan: झारखंड के सभी जिलों में भाजपा का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू
BJP Jharkhand, Seva Aur Samarpan Abhiyan कार्यक्रम में पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री बलबीर दत्त ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

रांची, राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों व 513 मंडलों में सेवा एवं समर्पण अभियान की शुरुआत की गई है। 20 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ झारखंड प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया। मौके पर प्रधानमंत्री की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी एवं नमो एप का भी उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री बलबीर दत्त ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

loksabha election banner

उद्घाटन समारोह में दीपक प्रकाश ने कहा कि एक ओर करमा व विश्वकर्मा पूजा तो दूसरी ओर हम एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं, जिनके नेतृत्व में भारत का नाम विश्व पटल पर तेजी से आगे बढ़ा है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण से संबंधित कार्य पार्टी ने चलाया है। उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने हुए 20 वर्ष होने पर 20 दिनों का कार्यक्रम किया जा रहा है, जो कि सात अक्टूबर तक चलेगा।

सांस्कृतिक कलाकार व पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि सौभाग्य से झारखंड का प्रमुख त्योहार कर्मा, विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री का जन्मदिन एक ही दिन है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री हों या देश के प्रधानमंत्री के रूप में अब तक का उनका कार्यकाल शानदार रहा है। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार व पद्मश्री बलबीर दत्त ने भी संबोधित किया।

इन्हें किया गया सम्मानित

पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री बलबीर दत्त, कोशिश संस्था द्वारा संचालित दिव्यांग स्कूल की संचालिका दीपा चौधरी, दिव्यांग छात्र दिपतेश, सिद्धार्थ सहाय, कृशानु राय, सुबजीत बोस, निशानेबाजी में राजकीय और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वालों में शामिल खिलाड़ी व कोच तारा शाहदेव, यशवंत कुमार, रंजन कुमार, राहुल यादव, आकाश कुजूर, क्रिकेट कोच नितिन गुप्ता, टेबल टेनिस में गौतम सिंह, देवेश झा, विश्वजीत कुमार, तलवारबाजी में गौरी शंकर सिंह, प्रेम कुमार, सुमित पासवान, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना के लाभुक शंकर साहू, अनिल साहू, कंतु साहू, यशोदा देवी, सरिता मुंडा, अमृता देवी, विधवा पेंशन योजना की लाभुक इंदु देवी को इस मौके पर सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.