Move to Jagran APP

भाजपा का दावा, 2.16 लाख लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा आभार पत्र

BJP Jharkhand Thank You Letter to PM Narendra Modi झारखंड भाजपा ने सेवा समर्पण अभियान की उपलब्धियों को साझा किया। राज्‍य में 639 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में सेवा समर्पण अभियान ऐतिहासिक रहा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 07:54 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 07:55 PM (IST)
भाजपा का दावा, 2.16 लाख लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा आभार पत्र
BJP Jharkhand, Thank You Letter to PM Narendra Modi झारखंड भाजपा ने सेवा समर्पण अभियान की उपलब्धियों को साझा किया।

राज्य ब्यूरो, रांची : भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक राज्य में चलाए गए सेवा समर्पण के दौरान किए गए कार्यों को साझा किया है। प्रदेश भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि 20 दिनों तक चले इस अभियान के तहत 91 हजार लोगों का कोविड टीकाकरण कराया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1131 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान 639 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और 133 दिव्यांगों के बीच उपकरणों का वितरण किया गया।

loksabha election banner

भाजपा ने यह भी कहा है कि पार्टी की ओर से अभियान के दौरान 56 स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। दावा किया कि अभियान के समापन के दिन प्रदेश के सभी बूथों से 216740 लोगों ने प्रधानमंत्री को आभार पत्र लिखा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में सेवा समर्पण अभियान ऐतिहासिक रहा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों में मंडलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने अभियान से जुड़े बूथ स्तर से लेकर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में कई कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा की तथा स्वच्छता अभियान, रक्तदान, टीकाकरण, नमामि गंगे जैसे जागरूकता अभियान के द्वारा समाज की सेवा की। उन्होंने कहा कि 20 दिनों तक चले इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के सार्थक पहल से 91000 लोगों का कोविड टीकाकरण कराया गया। 216740 लोगों के बीच राशन के लिए झोले बांटे गए तथा पूरे प्रदेश में 24063 पौधे लगाए गए।

पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं के 2670 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने राज्य के 362 पाहनों को सम्मानित किया, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्य कर्ताओं के द्वारा 357 स्थानों में मरीजों के बीच फलों के वितरण किया गया, स्वच्छता अभियान के माध्यम से नदी, तालाबों और जलस्रोतों की सफाई की गई। प्रकाश ने बताया कि इस अभियान में आत्म निर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए 122 स्थानों पर गोष्ठियां भी आयोजित हुईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.