Move to Jagran APP

राज्यपाल से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करने की लगाई गुहार

Jharkhand Political Updates दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर स्पीकर नहीं निर्णय ले रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 12:36 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 12:38 PM (IST)
राज्यपाल से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करने की लगाई गुहार
राज्यपाल से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करने की लगाई गुहार

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Political Updates भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का अधिकृत दर्जा दिलाने के लिए पार्टी ने राजभवन के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष पर दबाव बनाने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से इस संदर्भ में मुलाकात की और उनसे इस प्रकरण में हस्तक्षेप की गुहार लगाई। कहा, ऐसा लगता है कि राज्य सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं कर रहे हैं।

loksabha election banner

दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। नेता प्रतिपक्ष की घोषणा को लेकर सरकार की मंशा ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रतिपक्ष के नेता के बिना ही विधानसभा का संचालन करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के बयानों में भी कई बार उनकी यह मंशा उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की परंपरा और मर्यादाओं का सत्ता पक्ष द्वारा मखौल उड़ाया जा रहा है।

इसलिए पार्टी राज्य के संवैधानिक प्रधान के पास निवेदन करने आई है। कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आपके हस्तक्षेप की आवश्यकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि बाबूलाल मरांडी को अविलंब नेता प्रतिपक्ष घोषित करने और उन्हें सभी संवैधानिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे आवश्यक निर्देश दें। दीपक प्रकाश ने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें पिछले घटनाक्रम का विस्तार से उल्लेख किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.