विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में बाबूलाल मरांडी को भाजपा ने दिया फ्री हैंड, रघुवर दास को ओडि‍शा का राज्यपाल नियुक्त करने के हैं खास राजनीतिक मायने

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Thu, 19 Oct 2023 12:48 AM (IST)

Babulal Marandi Got More Powerful In BJP झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को ओडि‍शा ...और पढ़ें

झारखंड में बाबूलाल मरांडी को भाजपा ने दिया फ्री हैंड, रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल नियुक्त करने के हैं खास राजनीतिक मायने
झारखंड में बाबूलाल मरांडी को भाजपा ने दिया फ्री हैंड, रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल नियुक्त करने के हैं खास राजनीतिक मायने

HighLights

  1. अर्जुन मुंडा को केंद्र पर पूरी तरह फोकस करने का निर्देश
  2. बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा पर निकले हुए हैं

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल बनाने के राजनीतिक मायने हैं। यह निर्णय लेकर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को फ्री हैंड दिया है।

भाजपा विधायक दल के नेता के तौर पर चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी की नियुक्ति हो चुकी है। बाउरी नेता प्रतिपक्ष होंगे। ऐसे में बाबूलाल मरांडी अपने मुताबिक राज्य में भाजपा के अभियान को गति देंगे, उनकी राह में अब कोई नहीं होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पूरी तरह जनजातीय मामलों के मंत्रालय पर फोकस करने को कहा गया है। बाबूलाल मरांडी अभी संकल्प यात्रा पर निकले हुए हैं।

रघुवर दास भी अपने स्तर से लगातार सक्रिय थे और ऐसे में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा में नेतृत्व की दावेदारी को लेकर लगातार सवाल उठा रहा था। दोनों नेताओं की अपनी-अपनी भूमिका तय हो गयी है। ऐसे में बाबूलाल मरांडी के लिए अब कोई चुनौती नहीं रह गई है। 

फोटो- जमशेदपुर स्‍थ‍ित आवास पर  रघुवर दास काे मिठाई खिलाते भाजपा ज‍िला अध्‍यक्ष गुंजन यादव। साथ में अन्‍य कार्यकर्ता।

अब तक जो जिम्‍मेदारी म‍िली है, उसे अच्‍छी तरह से निभाया है। आगे भी निभाऊंगा। संगठन का आदेश शिरोधार्य। -  रघुवर दास

जमशेदपुर पूर्वी का कौन होगा दावेदार

सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि रघुवर की परंपरागत सीट जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा किसे मौका देगी। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें सरयू राय ने मात दी थी। सरयू की वापसी की भी अटकलें हैं।

हालांकि, वे इससे इन्कार करते हैं। ऐसे में बाबूलाल मरांडी के करीबी अभय सिंह को सामने लाया जा सकता है। एक और दावेदार भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले हैं। काले फिलहाल पार्टी से निलंबित हैं, उनकी वापसी भी संभव है। 

वरीय नेताओं ने दी बधाई

रघुवर दास को  राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मरांडी ने कहा कि दास के अनुभवों का लाभ ओडिशा की जनता को मिलेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र  त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भी उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें - 'रोटी, कपड़ा के बाद अब देंगे मकान', कैबिनेट की बैठक के बाद बोले हेमंत सोरेन; विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें - रामलीला में परशुराम का किरदार निभा रहे कलाकार की मौत, सीता स्‍वयंवर में धनुष टूटते ही अचेत होकर मंच पर गिरा; फिर नहीं खुली आंख