Move to Jagran APP

19 को झारखंड आ रहे हैं अमित शाह, झामुमो की बढ़ी बेचैनी

Amit Shah. भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गोड्डा में बूथस्तरीय कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुखों और मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 07:01 PM (IST)
19 को झारखंड आ रहे हैं अमित शाह, झामुमो की बढ़ी बेचैनी
19 को झारखंड आ रहे हैं अमित शाह, झामुमो की बढ़ी बेचैनी

रांची, राज्‍य ब्यूरो। झारखंड की सभी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य साध आगे बढ़ रही भाजपा संताल परगना को लेकर कुछ ज्यादा ही संजीदा है। संताल भाजपा के परंपरागत प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में संताल की तीन लोकसभा सीटों में से दो पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। संताल भाजपा के लिए कितना अहम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 19 जनवरी को संताल परगना के गोड्डा पहुंच रहे हैं।

loksabha election banner

चुनाव के बाद शाह का यह पहला संताल दौरा है। इससे पूर्व शाह के प्रवास का केंद्र रांची रहा था। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गोड्डा में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों और पंचायत व मंडल स्तर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा की मानें तो इस कार्यक्रम में लगभग 40 हजार पार्टी कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

देशभर की ऐसी 120 सीटों पर भाजपा का विशेष फोकस हैं, जहां भाजपा पिछले चुनाव में हार गई थी। झारखंड में भी भाजपा का विजयी रथ संताल में ही रूका था। संताल में भाजपा विधानसभावार तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। गत माह मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संताल परगना में दस ऐसी विधानसभा सीटों पर जन चौपाल और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी, जिनमें पिछले चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

शाह के संताल दौरे से झामुमो में बेचैनी : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संताल दौरे से झामुमो खेमे में बेचैनी देखी जा रही है। संताल परगना को झामुमो का गढ़ माना जाता है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका में ताल ठोक कर कहा कि संताल झामुमो का गढ़ है और रहेगा। भाजपा यहां चाहे पीएम, सीएम या अमित शाह को उतार ले, जनता झामुमो के साथ है। यह भी कहा कि भाजपा चाहे जितनी भी ताकत लगा ले संताल परगना में झामुमो की सेहत पर कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.