यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: जिलों ने सौंपी भाजपा के मंडल अध्यक्षों की सूची, इस सप्ताह जारी होने की संभावना
भाजपा ने 517 मंडलों के अध्यक्षों और कमेटियों का चयन रायशुमारी से किया। सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ...और पढ़ें

HighLights
- 517 मंडलों में अध्यक्ष और कमेटी का नाम रायशुमारी कर किया तय
- सामाजिक समीकरण को भी महत्व देकर प्रदेश भाजपा करेगी जारी
राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के सभी 517 मंडलों में अध्यक्ष समेत कमेटी का चयन कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है। इस पैनल को बनाने के लिए महीने भर तक रायशुमारी की प्रक्रिया चलाई गई।
हालांकि, तय समय से करीब महीने भर की देरी हो चुकी है। लेकिन इस सप्ताह प्रदेश कमेटी द्वारा मंडल अध्यक्षों के पैनल को घोषित किए जाने की संभावना है।
मंडल अध्यक्षों के नाम पर रायशुमारी के लिए प्रदेश भाजपा ने जिन नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया था उनकी रिपोर्ट भी मिल चुकी है।
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और जिला से मिली रायशुमारी को मिलाकर प्रदेश नेतृत्व नामों को अंतिम रूप दे रहा है। प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दे दी गई है।
517 मंडल अध्यक्षों में आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग समेत प्रमुख सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व मिलने की जांच पूरी कर भाजपा लिस्ट जारी करेगी।
निकाय चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे मंडल अध्यक्ष
प्रदेश में इस साल के अंत तक स्थानीय निकाय चुनाव होने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर कमेटी का गठन करने में भाजपा ने निकाय चुनाव का भी ध्यान रखा है।
मंडल स्तर पर प्रमुख जाति समूह को प्रतिनिधित्व देकर निकाय चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने की तैयारी की गई है।
लिस्ट जारी होने के बाद किसी तरह के असंतोष से बचने के लिए पार्टी ने प्रदेश और जिला दो स्तर पर पर्यवेक्षक भेजे थे।
