Move to Jagran APP

भाजपा का तीन 'स' अभियान, माइक्रो डोनेशन से बढ़ाएगी सामान्य जनभागीदारी, आप ऐसे दे सकते है अपना सहयोग राशि

Jharkhand Politics News भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर सोमवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपे गए। माइक्रो डोनशन अभियान गत 25 दिसंबर से शुरू हुआ था और यह 11 फरवरी तक चलेगा। यह आर्थिक सुचिता और पारदर्शिता का अभियान है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 09:16 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 09:22 AM (IST)
भाजपा का तीन 'स' अभियान, माइक्रो डोनेशन से बढ़ाएगी सामान्य जनभागीदारी, आप ऐसे दे सकते है अपना सहयोग राशि
Jharkhand Politics News : भाजपा का तीन 'स' अभियान

रांची, (राज्य ब्यूरो)। Jharkhand Politics News : पार्टी के लिए चंदा जुटाने के साथ-साथ जनभागीदारी बढ़ाने की दोहरी मंशा के साथ शुरू किए गए अभियान के तहत तीन 'स' (सहभागिता, समर्पण, एवं सामान्य जनभागीदारी) को बढ़ाने पर जोर दिया। भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर सोमवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपे गए। प्रत्येक कार्यकर्ता को औसतन 100 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया।

loksabha election banner

25 दिसंबर से शुरू हुआ था और यह 11 फरवरी तक चलेगा

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को अभियान की महत्ता से भी अवगत कराया गया और प्रत्येक कार्यकर्ता को औसतन 100 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। बता दें कि माइक्रो डोनशन अभियान गत 25 दिसंबर से शुरू हुआ था और यह 11 फरवरी तक चलेगा।

एप के माध्यम दे सकते हैं सहयोग राशि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने इस अभियान के तहत तीन 'स' (सहभागिता, समर्पण, एवं सामान्य जनभागीदारी) को बढ़ाने पर जोर दिया।

कहा, इस अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनभागीदारी भी बढ़ाए। यह आर्थिक सुचिता और पारदर्शिता का अभियान है। जिसके माध्यम से कार्यकर्ता एवं आम जनता महज पांच रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का सहयोग राशि एप के माध्यम दे सकते हैं।

लोगों को माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत जोड़ा जाए

उन्होंने कहा कि समाज का बड़ा वर्ग जो हमारे संगठन से प्रत्यक्ष रूप नहीं जुड़ा है लेकिन हमारी विचारधारा एवं नीतियों का समर्थक है, वैसे लोगों को माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत जोड़ा जाए। मौके पर प्रदेश इंटरनेट मीडिया सह प्रभारी राहुल अवस्थी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से माइक्रो डोनेशन की तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी।

सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी और सर्वव्यापी भाजपा बनाएं : बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि माइक्रो डोनेशन के माध्यम से भी भाजपा को सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी और सर्वव्यापी बनाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से पार्टी को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने का प्रयास है। भाजपा प्रारंभ से ही जनसहयोग के आधार पर आगे बढ़ी है और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

बैठक में ये रहें उपस्थित

बैठक में आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, अशोक बड़ाईक, अमित सिंह, रवि भट्ट, राजश्री जयंती, सीमा पात्रा, उषा पांडेय, सत्यनारायण सिंह, शोभा यादव, रामाकांत महतो, किसलय तिवारी, आरती कुजूर ,ललित ओझा, केके गुप्ता, वरुण साहू, बलराम सिंह, विनय सिंह, रजनीश पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.