विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन सरकार को डिस्टर्ब कर रही भाजपा, झामुमो- बहुत महंगा पड़ेगा

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2022 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 10:18 AM (IST)

Hemant Soren News झारखंड की राजधानी से गांव-कस्बों तक सियासी पारा गरम है। हर जगह हेमंत सोरेन की सरकार को ...और पढ़ें

Palamu News: मीडिया से बातचीत करते पलामू के झामुमो जिला अध्यक्ष व अन्य नेता।
Palamu News: मीडिया से बातचीत करते पलामू के झामुमो जिला अध्यक्ष व अन्य नेता।

पलामू, जागरण संवादाता। Jharkhand Political Crisis झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार पर संकट के बीच झामुमो ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है। झामुमो के नेता जिला स्तर पर सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं और भाजपा को चेतावनी भी दे रहे हैं। पलामू जिला झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार को डिस्टर्ब करना भाजपा को महंगा पड़ेगा। हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद होती है तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वे फिर से बरहेट विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से चुनाव जीतकर झारखंड के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। झारखंड की जनता इस समय हेमंत सोरेन के साथ मजबूती से खड़ी है।

भाजपा कर रही देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग

राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने पलामू जिला झामुमो कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में आगे है। यह सरकार आम जनता के हित में काम कर रही है। सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में कई ऐसे अहम फैसले लिए हैं, जो झारखंड के लोगों की जीवनशैली बदल देगा। चाहे नौकरी-रोजगार का क्षेत्र हो या आदिवासी स्मिता का, हर मोर्चे पर सरकार झारखंडियों के लिए बढ़ चढ़कर काम कर रही है। यही वजह है कि भाजपा को यह सरकार पसंद नहीं है। भाजपा संंवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। इस मौके पर जिला सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह तथा युवा नेता सन्नी शुक्ला के साथ ही राजद पलामू के कार्यकारी अध्यक्ष राजनाथ चंद्रवंशी भी मौजूद थे।

झामुमो नेता ने गिनाई हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां

झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फैसलों से सभी वर्ग में खुशी की लहर है। 70 हजार पुलिसकर्मियों को सीपीएल अवकाश तथा 13 महीने का वेतन, अब लघु आंगनबाड़ी सहित सभी सेविकाओं को 9500 एवं सहायिकाओं को 4750 मानदेय के रूप में दिया जाएगा। 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बेरोजगारों के लिए भी ये बड़ी सौगात है। 20 लाख जरूरतमंदों को हरा राशन कार्ड, किसानों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत अनुदान की राशि बढ़ाई गई है। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं एवं जान-माल की हानि को न्यूनतम करने के लिए तकनीकी सुविधाएं, अनुसंधान तथा सभी स्टेकहोल्डर विभागों के लिए वैज्ञानिक कार्य प्रणाली विकसित करते हुए पर्यवेक्षण करने हेतु तकनीकी सहयोगी के रूप में आईआईटी मद्रास का मनोयनयन किया गया है। झारखंड विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रही है। ऐसे में भाजपा को विकास पसंद नहीं है।

देश में भाजपा नहीं चाहती कि कोई विपक्षी दल भी हो

झामुमो नेताओं ने यह भी कहा कि आनेवाले लोकसभा के चुनाव में झारखंड की जनता भाजपा को जवाब देगी। जनता को सबकुछ समझ में आ रहा कि भाजपा किस तरह से चुनी हुई सरकारों को गिराने की कवायद में जुटी हुई है। न केवल झारखंड बल्कि बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे कई राज्य इस बात के उदाहरण हैं। दरअसल, भाजपा देश में एक नैरेटिव गढ़ना चाह रही कि क्षेत्रीय दल भ्रष्टाचार करते हैं। भाजपा नहीं चाहती कि देश में कोई विपक्षी दल हो। भाजपा देश को तानाशाही शासन की ओर ले जाना चाहती है। यह भारतीय लोकतंत्र की कामयबी है कि भाजपा अपने इरादों में सफल नहीं हो पाएगी।