Move to Jagran APP

कोलेबिरा उपचुनाव : भाजपा प्रत्‍याशी की दौड़ में महेंद्र भगत व कृष्णा बड़ाइक आगे

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में एक तिहाई से अधिक सदस्य अनुपस्थित रहे। 15 सदस्यीय समिति में महज नौ लोगों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 09:40 AM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 09:40 AM (IST)
कोलेबिरा उपचुनाव : भाजपा प्रत्‍याशी की दौड़ में महेंद्र भगत व कृष्णा बड़ाइक आगे
कोलेबिरा उपचुनाव : भाजपा प्रत्‍याशी की दौड़ में महेंद्र भगत व कृष्णा बड़ाइक आगे

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। कोलेबिरा उपचुनाव में भाजपा किसे अपने प्रत्याशी केरूप में उतारेगी इसे लेकर पार्टी में मंथन जारी है। शनिवार को भाजपा कार्यालय में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भी इस बाबत कोई सहमति नहीं बन सकी। चुनाव समिति ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी चयन के लिए अधिकृत कर दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा रविवार को प्रत्याशी की घोषणा कर देगी।

loksabha election banner

बता दें कि कोलेबिरा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन दिसंबर है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जिले से भेजे गए कुल 11 नामों पर विचार किया गया लेकिन सहमति किसी पर नहीं बनीं। टिकट की दौड़ में महेंद्र भगत और कृष्णा बड़ाइक आगे बताए जा रहे हैं। महेंद्र भगत वर्ष 2009 में भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर यहां से चुनाव लड़ भी चुके हैं। वे 7502 (7.51 फीसद) वोटों के अंतर से झापा के एनोस एक्का से पराजित हुए थे।

15 सदस्यीय चुनाव समिति, नौ ही पहुंचे : भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में एक तिहाई से अधिक सदस्य अनुपस्थित रहे। 15 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति में महज नौ लोगों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चुनाव समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, चतरा सांसद सह प्रदेश महामंत्री सुनील सिंह और विद्युत वरण महतो गैरहाजिर रहे।

हालांकि इनकी अनुपस्थिति पर प्रदेश भाजपा ने तर्क दिया है, कहा गया कि बैठक में न रहने के बाबत सदस्यों ने पूर्व में ही सूचना दे दी थी। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, महामंत्री दीपक प्रकाश, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक केदार हाजरा, श्याम नारायण दुबे और महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.