Move to Jagran APP

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- झारखंड में भय का माहौल, कांग्रेस के दफ्तर से चलाए जाते हैं पत्थर

Jharkhand. रविवार को रांची स्थित झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने हेमंत सरकार को निशाने पर लिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 04:01 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 08:36 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- झारखंड में भय का माहौल, कांग्रेस के दफ्तर से चलाए जाते हैं पत्थर
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- झारखंड में भय का माहौल, कांग्रेस के दफ्तर से चलाए जाते हैं पत्थर

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार को विकास विरोधी करार देते हुए कहा है कि इस सरकार में तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि बहानेबाज सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। संगठित और असंगठित दोनों तरह के अपराध में तेजी से वृद्धि हो रही है।

loksabha election banner

उन्होंने चाईबासा नरसंहार की घटना का विशेष तौर पर उल्लेख करते हुए कहा कि चाईबासा के गुदड़ी में जो हुआ वैसा पहले कभी नहीं हुआ। सात आदिवासियों के मारे जाने से लोगों में भय का वातावरण है। घटनास्थल पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को जाने से रोका जाता है। इतना ही नहीं हेमंत सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में पत्थलगड़ी समर्थकों के ऊपर दर्ज  मुकदमे को वापस लेने का फैसला लिया, जिसका परिणाम यह हत्याकांड है।

राज्य में डर का माहौल है और सरकार सो रही है। लोहरदगा में हुए उपद्रव की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के दफ्तर से पत्थर चलना इस बात को साफ दर्शाता है कि कांग्रेस राज्य में अमन-चैन स्थापित नहीं होने देना चाहती। सत्ताधारी पार्टी हिंसा पर उतारू हो जाए तो चिंता की बात तो है ही। अरुण सिंह ने राज्य सरकार को किसान विरोधी बताया।

फरवरी तक हो जाएगा बूथ, मंडल व जिला कमेटी का गठन

अरुण सिंह ने संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की बूथ, मंडल एवं जिला कमेटी का गठन फरवरी माह में कर लिया जाएगा। भाजपा एक सशक्त संगठन के साथ  जनता की आवाज उठाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल पर कहा कि परिणाम हमारे साथ होगा।

बाबूलाल की घर वापसी पर कहा, केंद्रीय नेतृत्व लेगा निर्णय

अरुण सिंह ने झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस संदर्भ में निर्णय लेगा। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.