विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में बीआईटी मेसरा के छात्र पर जानलेवा हमला, पांच बीटेक छात्रों पर प्राथमिकी

Published: Fri, 14 Aug 2026 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2026 10:54 AM (IST)

बीआईटी मेसरा में बीफार्मा के छात्र आदित्य कुमार पर बीटेक के छात्रों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा ...और पढ़ें

गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती, हास्टल पहुंचकर मारपीट करने का आरोप।

गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती, हास्टल पहुंचकर मारपीट करने का आरोप।

HighLights

  1. बीआइटी मेसरा में बीफार्मा छात्र पर जानलेवा हमला हुआ।

  2. पांच बीटेक छात्रों पर लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप।

  3. गंभीर रूप से घायल छात्र रिम्स में भर्ती, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, रांची। बीआईटी मेसरा परिसर में छात्रों के बीच मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बीफार्मा थर्ड सेमेस्टर के छात्र आदित्य कुमार पर बीटेक के छात्रों के एक गुट ने लाठी-डंडे और लोहे की राड से हमला कर दिया।

मारपीट में आदित्य के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए रिम्स ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।

बरियातू निवासी आदित्य अपने हास्टल में था। इसी दौरान बीटेक के छात्रों का एक समूह हॉस्टल पहुंचा। आरोप है कि छात्रों ने गाली-गलौज करते हुए आदित्य के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में लाठी-डंडे और लोहे की राड का इस्तेमाल किया गया।

घटना के बाद छात्र को गंभीर चोटें आईं। मामले को लेकर घायल छात्र के पिता सुशील कुमार की शिकायत पर बीआइटी मेसरा ओपी में पांच बीटेक छात्रों यश राज, अष्टभय कुमार, सत्यम सिंह, अर्थों आर्यन और ऋतिक राज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ओपी प्रभारी ने बताया कि संस्थान स्तर पर भी घटना की जांच की जा रही है। संस्थान की जांच और शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

मामला रेगिंग का है या आपसी वर्चस्व का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल अन्य छात्रों की संलिप्तता की जांच कर रही है। बीआईटी प्रबंधन की ओर से सभी छात्रों के पेरेंट्स को सूचना दी जा रही है।