विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमशेदपुर धर्मप्रांत के चौथे धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए बिशप तेलेसफोर बिलुंग

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Sun, 12 Dec 2021 09:50 AM (GMT+05:30)

जमशेदपुर धर्मप्रांत के चौथे धर्माध्यक्ष बिशप तेलेसफोर बिलुंग बनाए जाने पर दुमका के धर्माध्यक्ष जुलयूस मरांडी ने विधि संपन्न कराया। ...और पढ़ें

बिशप तेलेसफोर बिलुंग जमशेदपुर धर्मप्रांत के अध्‍यक्ष बनाए गए हैं।
बिशप तेलेसफोर बिलुंग जमशेदपुर धर्मप्रांत के अध्‍यक्ष बनाए गए हैं।

रांची, जागरण संवाददाता। बिशप तेलेसफोर बिलुंग को जमशेदपुर धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष बनाया गया है। तेलेसफोर बिलुंग का संत जोसेफ महागिरजाघर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत में संत पिता फ्रांसिस द्वारा लिखित नियुक्ति पत्र को स्थानीय लोगों, पुरोहितों, धर्म बहन और विश्वासियों के लिए पढ़ा गया।

हम में से हर कोई मेषपाल : जुलयूस मरांडी

बिशप तेलेसफोर बिलुंग रांची महाधर्मप्रांत के सहायक बिशप थे। तेलेसफोर बिलुंग को एक नवंबर को संत पिता फ्रांसिस ने जमशेदपुर धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया था। शनिवार को हुए समारोह में बिशप तेलेसफोर बिलुंग ने कलीसिया के सामने करार किया कि अपनी रेवड़ की देखभाल इमानदारी से करेंगे। दुमका के धर्माध्यक्ष जुलयूस मरांडी ने इसे विधि को संपन्न कराया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि हम में से हर कोई मेषपाल है। सब की जिम्मेदारी है कि एक दूसरे का रक्षक बनें, देखभाल करें।

इस मौके पर ये लोग भी थे मौजूद

मौके पर खूंटी के धर्माध्यक्ष विनय कंडुलना, रांची के सहायक धर्माध्यक्ष एवं डालटंगज के प्रेरित प्रशासक नियुक्त बिशप थेयोदोर मसकरेंहस, हजारीबाग के धर्माध्यक्ष आनंद जोजो, गुमला धर्मापांत के धर्मीप्रांतीय प्रशांसक फादर लिनुस प‍िंंगल एक्का, फादर एडविन, फादा जयराज, जमशेदपुर धर्मप्रांत के पुरोहितगण, धर्म बहन और विश्वासी मौजूद थे। उधर, जमशेदपुर धर्मप्रांत के चौथे धार्माध्‍यक्ष न‍ियुक्‍त क‍िए जाने के बाद ब‍िशप तेलेसफोर ब‍िलुंग को ईसाई समुदाय के लोगों ने बधाई दी है।