बिरसा मुंडा की वंशज आश्रिता टूटी का निधन
आश्रिता टूटी रांची यूनिवर्सिटी के टीआरएल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। वह रांची यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम की भी कोच रह चुकी हैं।
By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 02:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा की वंशज आश्रिता टूटी का गुरुवार को शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। आश्रिता पिछले दिनों बाइक से धक्का लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
आश्रिता टूटी रांची यूनिवर्सिटी के टीआरएल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। वह रांची यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम की भी कोच रह चुकी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक लाख की सहायता राशि दी थी। आश्रिता टूटी के निधन पर रांची यूनिवर्सिटी और खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने शोक जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें