Move to Jagran APP

झारखंड में खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के कारण रांची एयरपोर्ट पर छह फ्लाइटें रद

Jharkhand Weather Updates झारखंड में खराब मौसम का असर व‍िमान पर‍िचालन पर पड़ने लगा है। कोहरा के कारण ब‍िरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से उड़ने वाले छह व‍िमानों का पर‍िचालन रद कर द‍िया गया है। लो विजिबिलिटी के कारण ऐसा करना पड़ा है। कुछ फ्लाइटें रीशेड्यूल कर दी गई हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:51 PM (IST)
झारखंड में खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के कारण रांची एयरपोर्ट पर छह फ्लाइटें रद
खराब मौसम के कारण ब‍िरसा मुंडा एयरपोर्ट पर छह व‍िमानों का पर‍िचालन रद।

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड का मौसम इस समय बेहद खराब है। लगातार बार‍िश होने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। चारों ओर कोहरा छाया हुआ है। सुबह और शाम की स्‍थ‍ित‍ि बेहद खराब है। इसका असर अब व‍िमान पर‍िचालन पर भी पड़ने लगा है।

loksabha election banner

व‍िमान यात्रियों को हुई काफी परेशानी

लो विजिबिलिटी और खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर रव‍िवार की देर शाम आने वाली फ्लाइट को रद कर दिया गया। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कुछ एयरलाइंस कंपन‍ियों की ओर से अपने यात्रियों को एसएमएस से सूचना दी गई।

कुछ फ्लाइट को रीशेड्यूल करना पड़ा

मगर, जो यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे। उन्हें फ्लाइट रद होने की सूचना दी गई। इसमें से कई यात्री ऐसे भी थे, जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट थी। इस दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी भी एयरलाइंस कंपनी पर उतारी। लेकिन इन यात्रियों की संख्या कम थी। एयरलाइंस कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि खराब मौसम में भला फ्लाइट कैसे उड़ान भरेगी। इसमें से कुछ फ्लाइट को रीशेड्यूल करना पड़ा है।

शाम से रात की सभी फ्लाइटें हुईं रद

बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली और बेंगलुरु जाने वाली दो एयर एशिया की फ्लाइट, दिल्ली और बेंगलुरु जाने वाली दो गो एयर की फ्लाइट और एक कोलकाता जाने वाली एलायंस एयरलाइंस की फ्लाइट को रद कर दिया गया। रांची में रात 8 बजे 50 मीटर विजिबिलिटी होने के कारण शाम से रात की सारी फ्लाइट रद हो गई । 1300 मीटर विजिबिलिटी होने पर ही विमान लैंड कर सकता है।

एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने कही यह बात

बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने कहा क‍ि खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के कारण शाम में फ्लाइट को रद कर दिया गया। धुंध होने के कारण रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट को रद करने का निर्णय लिया गया। यात्रियों को बकायदा इसकी सूचना दे दी गई। किसी भी तरह का हंगामा नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.