Move to Jagran APP

गोड्डा और गोमिया में बर्ड फ्लू, पूरे झारखंड में अलर्ट

गोड्डा के कौआ व मुर्गा में बर्ड फ्लू की बीमारी मिली है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 06:22 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 06:22 AM (IST)
गोड्डा और गोमिया में बर्ड फ्लू, पूरे झारखंड में अलर्ट
गोड्डा और गोमिया में बर्ड फ्लू, पूरे झारखंड में अलर्ट

रांची, जागरण न्यूज नेटवर्क : गोड्डा के कौआ व मुर्गा में बर्ड फ्लू की बीमारी मिली है। मेहरमा प्रखंड के फाजिल खुहटरी गांव के मारे गए कौऔं व मुर्गों के नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। तत्काल गोड्डा प्रशासन ने अगले आदेश तक मुर्गा समेत कोई भी पक्षी बेचने पर रोक लगा दी है।

loksabha election banner

बोकारो के गोमिया से मृत कौओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। पशुपालन विभाग ने गोड्डा और गोमिया में बर्ड फ्लू फैलने के कारणों के अध्ययन के लिए पशु चिकित्सकों के उच्चस्तरीय दल को भेजा है। धनबाद की रेलवे कॉलोनी में भी लगातार कौआ मर रहे हैं। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

इधर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डा नितिन मदन कुलकर्णी ने सभी सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज के अधीक्षकों को पत्र भेज कर बर्ड फ्लू पर निगरानी रखने और इलाज के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है। पशुपालन विभाग ने भी सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश निर्गत किया है।

बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को सामान्य रोग पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान रांची के प्रभारी डा आलोक ¨सह, अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी डा उमाकांत ¨सह, प्रभारी जिला पशुपालन पदाधिकारी सपन रजक मेहरमा के कई गांवों में गए। मुर्गा समेत और पक्षियों का नमूना लिया। उन्हें फिर से जांच के लिए भेजा जाएगा।

दरअसल, जनवरी के दूसरे सप्ताह में मेहरमा प्रखंड के सुखाड़ी पंचायत में कई दिनों से लगातार कौओं की मौत की बात सामने आ रही थी। इस पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. सदानंद महतो ने मेहरमा के पशु चिकित्सा प्रभारी से रिपोर्ट मांगी थी। प्रदेश मुख्यालय को भी जानकारी दी गई। 17 जनवरी को जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. सदानंद महतो ने स्वयं जांच की।

20 जनवरी को सामान्य रोग पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान रांची के प्रभारी डॉ आलोक ¨सह मेहरमा पहुंचे और जांच पड़ताल की। मरे पक्षियों के नमूनों को भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाइली सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भेजा गया था। संस्थान ने फाजिल खुटहरी से भेजे गए कौओं व मुर्गियों के सैंपल में बर्ड फ्लू को पॉजिटिव पाया।

स्वास्थ्य सचिव ने लोगों को जागरुक करने का दिया निर्देश

स्वास्थ्य सचिव डा नितिन मदन कुलकर्णी ने मातहत अफसरों को निर्देश दिया है कि पक्षी से होकर मनुष्य तक बीमारी नहीं फैलने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाय। लोगों को जागरूक भी करें। बर्ड फ्लू के मसले पर चल रही कार्यवाही से लगातार मुख्यालय को अवगत कराने को कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.