Move to Jagran APP

बोकारो-धनबाद-दुमका में हजारों शिक्षकों ने बायोमीट्रिक हाजिरी को दिखाया ठेंगा LIST

Biometric Present Necessary राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने इसपर नाराजगी प्रकट की है। बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों की संख्या सैंकड़ों में है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 06:49 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 12:29 PM (IST)
बोकारो-धनबाद-दुमका में हजारों शिक्षकों ने बायोमीट्रिक हाजिरी को दिखाया ठेंगा LIST
बोकारो-धनबाद-दुमका में हजारों शिक्षकों ने बायोमीट्रिक हाजिरी को दिखाया ठेंगा LIST

रांची, राज्य ब्यूरो। Biometric Present Necessary स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के बार-बार निर्देश के बावजूद शिक्षक बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं बना रहे हैं। जिलों से मिली रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने इसपर नाराजगी प्रकट की है। बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों की संख्या सैंकड़ों में है। सबसे अधिक बोकारो, धनबाद और दुमका के शिक्षक इस निर्देश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इन जिलों में बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों की संख्या हजार से ऊपर है।

loksabha election banner

राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजकर इस स्थिति को अच्छी नहीं बताई है। उन्होंने इसे शिक्षकों की स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता करार दिया है। उन्होंने हर हाल में सभी शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा इसका अनुपालन नहीं करनेवाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है। 

01 से 14 जनवरी तक इतने शिक्षकों ने नहीं बनाई बायोमीट्रिक उपस्थिति

  1. हजारीबाग : 508
  2. रामगढ़ : 356
  3. कोडरमा : 65
  4. चतरा : 345
  5. बोकारो : 1,146
  6. धनबाद : 1087
  7. गिरिडीह : 947
  8. रांची : 523
  9. खूंटी : 392
  10. गुमला : 750
  11. सिमडेगा : 103
  12. लोहरदगा : 224
  13. पूर्वी सिंहभूम : 660
  14. पश्चिमी सिंहभूम : 899
  15. सरायकेला-खरसावां : 735
  16. देवघर : 769
  17. दुमका : 1604
  18. जामताड़ा : 189
  19. गोड्डा : 276
  20. पाकुड़ : 256
  21. साहिबगंज : 411
  22. पलामू : 440
  23. लातेहार : 321
  24. गढ़वा : 237

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.