Move to Jagran APP

KBC 12: अमिताभ बच्‍चन के साथ रांची के बिनोद ने खेला कौन बनेगा करोड़पति, जीते 3.20 लाख; जानें किस सवाल पर अटके

KBC 12 झारखंड की राजधानी रांची के कडरू निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर बिनोद कुमार को कौन बनेगा करोड़पति में खेलने का मौका मिला। केबीसी में बिनोद 12 लाख पचास हजार तक के प्रश्न तक हाट सीट पर जमे रहे। गलत जवाब के कारण उन्हें 3.20 लाख से संतोष करना पड़ा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 10:47 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 03:06 PM (IST)
KBC 12: अमिताभ बच्‍चन के साथ रांची के बिनोद ने खेला कौन बनेगा करोड़पति, जीते 3.20 लाख; जानें किस सवाल पर अटके
KBC 12: अमिताभ बच्‍चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति खेलते रांची के बिनोद कुमार।

रांची, जेएनएन। KBC 12 झारखंड की राजधानी रांची के कडरू निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर बिनोद कुमार को कौन बनेगा करोड़पति में खेलने का मौका मिला है। सोमवार की रात इस प्रोग्राम का प्रसारण किया गया। केबीसी में बिनोद 12 लाख पचास हजार तक के प्रश्न तक हाट सीट पर जमे रहे। मगर इस पश्न का जवाब गलत देने के कारण उन्हें 3.20 लाख से संतोष करना पड़ा।

loksabha election banner

12.50 लाख के उनका प्रश्न था कि आजादी के वक्त महाराजा भुपेश सिंह कहा के राजा थे। इस प्रश्न का उत्तर उन्होंने गलत दिया। हालांकि बिनोद कुमार ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि मेरे लिए इनाम की राशि से ज्यादा जरूरी सदी के महानायक के सामने बैठाना था। केबीसे में खेलने से मेरे 19 वर्ष की मेहनत और इंतजार का अंत हुआ।

 

डिफेंस एकेडमी चलाते हैं बिनोद

बिनोद कुमार रांची में डिफेंस एकेडमी नामक एक संस्थान चलाते हैं, जिसमें वे सेना में करियर बनाने के इच्छुक स्टूडेंट्स को गाइड करते हैं। दैनिक जागरण से खास बातचीत में विनोद कुमार ने बताया कि वो 19 वर्षों से केबीसी में जाने का प्रयास कर रहे थे। मगर जिस दिन उनके बेटे की शादी थी, उसी दिन बिनोद कुमार को केबीसी से कंफर्मेशन काल आया। उन्होंने कहा कि मैं जीवन में लक्ष्य नहीं बदलता। केवल इमानदार कोशिश करता हूं। यही कारण है कि मुझे इतनी कोशिश के बाद महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का मौका मिला। मेरे पूरी जिंदगी के लिए ये एक यादगार पल है। 

जीत के पैसे से एकेडमी को बढ़ाएंगे आगे

बिनोद कुमार बताते हैं कि वो केबीसी में जीतने भी पैसे जीते हैं। उससे अपने संस्थान को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव के बच्चों में सेना में जाने का जज्बा काफी ज्यादा है। मगर सही मार्गदर्शन के अभाव में वो कभी सेना में नही जा पाते। उन्होंने जितने भी पैसे जीते हैं, उससे इन बच्चों के भविष्य के लिए काम करेंगे।

 

अमिताभ बच्‍चन में है कुछ अलग बात

बिनोद कुमार बताते हैं कि अमिताभ बच्चन के अंदर कुछ असाधारण है। वो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन पर्दे के सामने और पीछे दोनों तरफ एक ही तरह से डाउन टू अर्थ हैं। विनोद कुमार ने बताया कि केबीसी में उनके घर की क्लिपिंग दिखाई जाएगी। इसकी शूट केबीसी के द्वारा की गयी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.