Move to Jagran APP

बिहार रेजिमेंट दानापुर ने खिताब पर जमाया कब्जा

मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर ने पुरुष वर्ग का खिताब अवने नाम कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 03:53 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 03:53 AM (IST)
बिहार रेजिमेंट दानापुर ने खिताब पर जमाया कब्जा
बिहार रेजिमेंट दानापुर ने खिताब पर जमाया कब्जा

जागरण संवाददाता, रांची : मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर ने पुरुष वर्ग का संत अन्ना बालिका विद्यालय लचड़ागढ़ ने महिला वर्ग के खिताब पर कब्जा जमाया।

loksabha election banner

मंगलवार को सिमडेगा में खेले गए महिला वर्ग के फाइनल मैच में सन्त अन्ना बालिका विद्यालय लचड़ागढ़ की टीम ने एसएस बालिका विद्यालय सिमडेगा को 3-1 से पराजित किया। इस मैच में सिमडेगा की रजनी केरकेट्टा को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

वही पुरुष वर्ग में बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर की टीम संघर्ष क्लब को 4-1 से पराजित कर विजेता बनी। दानापुर की ओर से नोयल डोडराय,सुभाष सांग, प्रेमचंद कोंगाड़ी, संजय हेरेंज ने 1-1 तथा संघर्ष क्लब की ओर से बिराज टोप्पो ने एक गोल किया। इस मैच में दानापुर के संजय तिर्की को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स मीट 14 से

जागरण संवाददाता, रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ व झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 15 सितंबर तक बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, मेगा स्पो‌र्ट्स काप्लेक्स, राची में होने वाले पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड का 111 सदस्यीय दल भाग लेगा। दल में 14 खिलाड़ी रांची के व दस खिलाड़ी झारखंड स्टेट स्पो‌र्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के हैं। एथलेटिक्स मीट में बंगाल, बिहार ओडिसा, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, अंडमान निकोबार, झारखंड के 500 से अधिक खिलाड़ी व 100 तकनीकी प्रतिनिधि भाग लेंगे।

झारखंड टीम में रांची के स्वप्निल खाखा, रामचंन्द्र सागा, सूरज कुमार, छोटू कुमार मंडल, प्रवीण कुमार, विशाल बहादुर, सूरज पासवान, पुरुषोत्तम कुमार, सुजाना लकड़ा, प्रियंका कुमारी, लावण्या सिंह, प्रेम लता केरकेट्टा, प्रतिभा कुमारी, सलोनी कुजूर शामिल है। झारखंड की टीम में जेएसएसपीएस के भी खिलाड़ी शामिल हैं। जेएसएसपीएस की फ्लोरेंस बारला, अभिनव मिंज, सदानंद, राहुल उरांव, दीपक टोप्पो, आशा किरण बारला, सपना कुमारी, सोनम कुमारी, मंजुषा तिग्गा को टीम में जगह दी गई है।

एथलीटों के चयन पर राची जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मुनचुन राय, सचिव प्रभाकर वर्मा, संतोष कुमार, राकेश सिंह, अमर नाथ सिंह, विनोद कुमार, बिपिन सिंह, प्रवीण सिंह, शशाक भूषण सिंह, नारायण साहू, एस के दत्ता, शिव कुमार रमन, कमला तिग्गा, अन्ना मिंज, जी बाबू, राम प्रसाद आदि ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभ कामना दी। झारखंड के संजू व राम लेंगेमास्टर थाग टा ट्रेनिंग में भाग

जागरण संवाददाता, रांची : खेलो इंडिया द्वारा प्रायोजित पाच दिवसीय राष्ट्रीय छाग.टा मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम में झारखंड थाग.टा संघ के तरफ से धनबाद के राम कुमार एवं बोकारो के संजू कुमार का चयन किया गया है। जमशेदपुर ने तोड़ा रांची का सपना

जागरण संवाददाता, सजुआ(धनबाद) : भारत कोकिग कोल लिमिटेड अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने का रांची का सपना टूट गया। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में जमशेदपुर ने कांटे की टक्कर में रांची को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खेल के 44वें मिनट में रांची के अलबर्ट विहान ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद 62वें मिनट में जमशेदपुर के भूषण मुर्मू ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। 64वें मिनट में भूषण को दूसरा मौका मिला और उसने गेंद रांची के जाल में डालने में कोताही नहीं बरती और मैच अपने नाम कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.