Move to Jagran APP

Tejashwi Yadav: लालू के लाल तेजस्‍वी यादव की सुनिए, बिहार-झारखंड के बारे में कह दी बड़ी बात...

Tejashwi Yadav राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने कहा है कि जब तक पुराना बिहार विकसित नहीं होगा झारखंड का विकास नहीं होगा। राष्‍ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता सम्‍मेलन के बहाने वे झारखंड में पार्टी को मजबूती देने पहुंचे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 11:52 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 11:55 PM (IST)
Tejashwi Yadav: लालू के लाल तेजस्‍वी यादव की सुनिए, बिहार-झारखंड के बारे में कह दी बड़ी बात...
Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पुराना बिहार विकसित करेंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। Tejashwi Yadav राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को रांची पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पुराने बिहार को विकसित करने आए हैं। जब तक पुराना बिहार विकसित नहीं होगा, तब तक झारखंड का विकास नहीं होगा। वे बिरसा मुंडा की धरती को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है। यहां के विकास को केंद्र सरकार ने रोक रखा है।

loksabha election banner

तेजस्‍वी यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जो देनदारी है, उसे केंद्र लौटाती नहीं है। वे चाहते हैं कि मजबूत झारखंड बने और इस राज्य को मजबूत तभी बनाया जा सकता है, जब पुराना बिहार झारखंड में लौटे। इसके लिए वे रविवार को रांची के डिबडिह स्थित कार्निवाल हॉल में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

आज सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

तेजस्वी यादव रविवार की सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे हरमू रोड के डिबडिह स्थित कार्निवाल हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह पहली बार है जब तेजस्वी यादव झारखंड राजद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके आने का मुख्य उद्देश्य झारखंड राजद की 2024 के विधानसभा की चुनाव की अभी से ही तैयारी करना है। राजद झारखंड आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगा। राजद ने दावा तो यहां तक कर डाला है कि उसकी नजर सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की है।

इससे पहले दिन में तेजस्‍वी यादव के रांची पहुंचने पर झारखंड राजद के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ा, छऊ नृत्य, संथाली व मुंडारी नृत्य तथा झारखंडी रीति रिवाज उनका स्वागत किया। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समर्थन में जमकर नारे लगे।

तेजस्‍वी की अगुआई राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव आदि नेताओं ने की। इसके बाद तेजस्‍वी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर व भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एयरपोर्ट से होटल रेडिशन ब्लू जाने के क्रम में रास्ते में हर जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.