Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: झारखंड में जदयू की बढ़ी सक्रियता, रैली से पहले रांची में जिलाध्यक्षों की तैनाती

Jharkhand News लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में जदयू की सक्रियता बढ़ गई है। रांची में प्रस्तावित रैली के लिए पार्टी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। शक्ति प्रदर्शन के लिए कमर कसकर तैयार हैं। 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष इस रैली को संबोधित करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: M EkhlaquePublished: Sat, 01 Oct 2022 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 08:04 PM (IST)
Jharkhand Politics: झारखंड में जदयू की बढ़ी सक्रियता, रैली से पहले रांची में जिलाध्यक्षों की तैनाती
Nitish Kumar News: झारखंड में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की सक्रियता बढ़ गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। JDU Rally On 16 October In Ranchi राज्यसभा सदस्य सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने पार्टी कार्यालय में सादे समारोह के बीच हरेकृष्ण महतो को रांची जिला जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही रांची जिला अंतर्गत 18 प्रखंडों में अध्यक्षों का मनोनयन करते हुए उसकी विधिवत घोषणा कर दी है। उधर, पार्टी ने 16 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए सभी जिलों में तैयारी चल रही है। पार्टी की कोशिश है कि हर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची आएं, ताकि जदयू अपनी ताकत का एहसास करा सके।

loksabha election banner

इन नेताओं को दी गई प्रखंडों की जिम्मेदारी

वीर सिंह महतो तमाड़, चंद्रशेखर महतो बुंडू, शत्रुघ्न महतो राहे, दुर्गा प्रसाद महतो सोनाहातू, रघुनाथ महतो सिल्ली, पवन महतो अनगड़ा, अजय सिंह नामकोम, संजय महतो ओरमांझी, मनोज कुमार महतो कांके, गजानन महतो रांची, सुरेश गोप नगड़ी, असफाक अंसारी मांडर,रवींद्रनाथ चौधरी खलारी, पारस सिंह चान्हो, मनोज उरांव लापुंग, संजय लकड़ा इटकी, बादल गोप बेड़ो, दीपक महतो, बुढ़मू प्रखंड के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इन सभी के मनोनयन पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब जमील, मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, प्रवक्ता सागर कुमार, संजय सिंह, प्रदेश सचिव लालचन महतो और बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बधाई दी।

रैली को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित : खीरू

इस अवसर पर खीरू महतो ने कहा कि आगामी 16 अक्टूबर को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। राज्य भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे। पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार इस निमित्त संपूर्ण विपक्ष को एकजुट कर रहे है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्टी के सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से कार्य करें और संगठन को मजबूत करें।

हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे नीतीश कुमार

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले यह भी खबर आई थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस रैली के बाद झारखंड आएंगे। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। उनकी कोशिश है कि भाजपा विरोधी सभी दलों को किसी तरह एकजुट किया जाए, ताकि वर्ष 2024 के लोक सभा चुनाव में मजबूती के साथ भाजपा की घेराबंदी संभव हो। एक सूचना यह भी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी सूरत में भाजपा के सहयोगी आजसू पार्टी को अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे। मालूम हो कि आजसू पार्टी की यहां महतो मतदाताओं पर मजबूत पकड़ मानी जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.