Move to Jagran APP

खूंटी कांड व पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड ने स्वीकारा, युवतियों को सिखाना चाहता था सबक

पत्थलगड़ी और पांच युवतियों संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले के मास्टरमाइंड जॉन जुनास तिडू और बलराम समद ने पुलिस के समक्ष कई बातों का पर्दाफाश किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 12:36 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 05:24 PM (IST)
खूंटी कांड व पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड ने स्वीकारा, युवतियों को सिखाना चाहता था सबक
खूंटी कांड व पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड ने स्वीकारा, युवतियों को सिखाना चाहता था सबक

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के खूंटी में विवादित पत्थलगड़ी और पांच युवतियों संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले के मास्टरमाइंड जॉन जुनास तिडू और बलराम समद ने पुलिस के समक्ष कई बातों का पर्दाफाश किया है। दोनों ने स्वीकार किया है कि पांचों युवतियों को बेइज्जत करने के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया था। इसके लिए पीएलएफआइ (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के साथ बैठक की गई, जिसके बाद पांचों युवतियों के साथ उग्रवादियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

उनके मुताबिक पांचों युवतियां पत्थलगड़ी में बाधा उत्पन्न कर रही थीं। पुलिस सूत्रों की मानें तो पत्थलगड़ी समर्थकों के तार गुजरात के साथ-साथ महाराष्ट्र से भी जुड़ने की बात सामने आई है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रहने वाला एक व्यक्ति पत्थलगड़ी समर्थकों को पैसों से मदद कर रहा था। हालांकि, पुलिस चंद्रपुर के रहने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन, उसने इस बात को स्वीकार नहीं किया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए झारखंड पुलिस ने दूसरे राज्य की पुलिस से भी मदद ली है।

आरोपितों के बाहर निकलने का किया इंतजार

पुलिस सूत्रों की मानें, तो घटना के हफ्ता दिन बाद से ही पत्थलगड़ी और सामूहिक दुष्कर्म के मास्टर माइंड में संलिप्त आरोपितों का लोकेशन मिलने लगी थी। जिस जगह पर लोकेशन मिल रहा था, वहां पर पहुंचना थोड़ा मुश्किल था। पुलिस आरोपितों को क्षेत्र से बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी। दो दिन पूर्व जैसे ही आरोपितों के बाहर निकलने का लोकेशन मिला। इसके बाद पुलिस ने पूरी टीम के साथ रविवार को घेराबंदी की। फिर मौका मिलते ही आरोपितों को मौके से पकड़ लिया है।

झारखंड छोड़ने से पूर्व आरोपितों को दबोचा पुलिस ने

खूंटी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली कि जॉन जुनास तिडू और बलराम महाराष्ट्र भागने की फिराक में है। दोनों पूरी तैयारी के साथ झारखंड कुछ देर में छोड़ने वाले हैं। सूचना को तुरंत आदान-प्रदान किया गया। इसके बाद एसआइटी ने पुलिस जवानों के साथ दोनों की घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया गया।

पुलिस को धोखा तो नहीं दे रहा यूसुफ

पुलिस की पकड़ से दूर पत्थलगड़ी का मास्टर माइंड यूसुफ पूर्ति पुलिस को धोखा तो नहीं दे रहा! पुलिस की खबर है कि वह महाराष्ट्र में छिपा है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूसुफ खूंटी में ही है। वह अपने लोगों से मिलता जुलता भी है। करीबी और रिश्तेदार के यहां वह रात गुजार रहा है। पुलिस को धोखे की वजह यूसुफ का मोबाइल है।

मोबाइल के लोकेशन के आधार पर ही पुलिस यह मान रही है कि वह महाराष्ट्र में है। लेकिन यह पूर्ति की चाल है। उसने अपना वह मोबाइल किसी और व्यक्ति को दे दिया है जो फिलहाल महाराष्ट्र में है। पुलिस इससे दिग्भ्रमित है। बहरहाल, पुलिस यूसुफ की तलाश में लगातार लगी हुई है। दावा है कि वह शीघ्र ही पकड़ा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.