Move to Jagran APP

Hemant Soren: ईडी के पूर्व अफसर बोले- हेमंत सोरेन सरकार 'कोड़ा सरकार पार्ट टू'... जानिए, कौन हैं राजेश्वर सिंह

Big Attack On Hemant Soren कभी ईडी के संयुक्त निदेशक रह चुके राजेश्वर सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार की तुलना मधु कोड़ा की सरकार से की है। इस हालात को जनता के लिए दुखद बताते हुए ईमानदार नेतृत्व की आवाज उठाई है। उन्होंने भाजपा के पक्ष में अपील की है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 02:39 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 02:40 PM (IST)
Hemant Soren: ईडी के पूर्व अफसर बोले- हेमंत सोरेन सरकार 'कोड़ा सरकार पार्ट टू'... जानिए, कौन हैं राजेश्वर सिंह
Hemant Soren: ईडी के पूर्व अफसर बोले- हेमंत सोरेन सरकार 'कोड़ा सरकार पार्ट टू'... जानिए, कौन हैं राजेश्वर सिंह

मेदिनीगर (पलामू), जागरण संवाददाता। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने जब से भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, झारखंड का राजनीतिक माहौल तल्ख है। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा और प्रतिपक्ष भाजपा के नेताओं द्वारा वार-पलटवार जारी है। ईडी की जांच में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहा है। अब इस राजनीति में ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह की एंट्री हो गई है। उन्होंने ट्वीट कर हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सोरेन सरकार को कोड़ा पार्ट टू करार दिया है।

loksabha election banner

कौन हैं राजेश्वर सिंह

राजेश्वर सिंह यूपी कैडर के पीसीएस अधिकारी रहे हैं। वह इस साल जनवरी तक ईडी के संयुक्त निदेशक थे। यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नौकरी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट दिया। चुनाव जीतकर सिंह यूपी विधानसभा के सदस्य बन गए। वे जब ईडी में थे तो देश के ईमानदार और तेज-तर्रार अधिकारियों में गिनती होती थी। देश के कई चर्चित मामलों की जांच की। झारखंड में मधु कोड़ा के समय जितने घपटे-घोटाले हुए थे उसकी जांच का जिम्मा राजेश्वर सिंह के पास ही था।

झारखंड से राजेश्वर सिंह का रहा है नाता

यूं तो राजेश्वर सिंह मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। लेकिन उनका झारखंड से नाता रहा है। बीटेक की पढ़ाई झारखंड के धनबाद स्थित आइआइटी-आइएसएम से की है। मधु कोड़ा सरकार के समय राजेश्वर सिंह ने ईडी की अधिकारी की हैसियत के घपले-घोटाले की जांच की। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत उनके मंत्रीमंडल के कई सदस्यों को काफी दिनों तक जेल में रहना पड़ा। अभी भी कई सदस्य जेल में हैं। वे झारखंड की भ्रष्ट राजनीति और यहां के नेताओं को अच्छी तरह जानते हैं।

झारखंड की जनता दुखी

राजेश्वर सिंह ने एक ट्वीट कर कहा है कि सोरेन सरकार कोड़ा सरकार पार्ट टू है। यह झारखंड की जनता के लिए दुखद है। झारखंड की जनता को ईमानदार नेतृत्व चाहिए। सभी के विकास के लिए झारखंड में भाजपा की सरकार चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.