Move to Jagran APP

आतंक पर नकेल: जिनके खौफ से कांपता था इलाका, ऐसे तीन उग्रवादी पहुंचे सलाखों के पीछे; जानें पूरी कहानी

झारखंड के पलामू में आंतक का पर्याय बने तीन उग्रवादियों को पु‍लिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्‍थे चढ़े इन उग्रवादियों का इलाके में बहुत खौफ था। लंबे समय से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। यह सभी उग्रवादी संगठन जेजेएमपी जुडे हुए थे।

By Brajesh MishraEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 12:07 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 12:45 PM (IST)
आतंक पर नकेल: जिनके खौफ से कांपता था इलाका, ऐसे तीन उग्रवादी पहुंचे सलाखों के पीछे; जानें पूरी कहानी
पलामू पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए उग्रवादी। जागरण

पलामू,जासं । झारखंड के पलामू जिले में आंतक का पर्याय बने तीन उग्रवादियों को पु‍लिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हत्‍थे चढ़े इन उग्रवादियों का इलाके में बहुत खौफ था। लंबे समय से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। यह सभी उग्रवादी संगठन जेजेएमपी जुडे हुए थे। आरोप है क‍ि पलामू जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव में इन तीनों उग्रवादियों ने ग्रामीणों की पिटाई की। इसमें चांदों गांव निवासी जितेंद्र पासवान व नावाडीह के बैरियाबथान टोला निवासी उदय सिंह व संजय प्रसाद शामिल रहे।  गिरफ्तारी के बाद इन तीनों उग्रवादियों से पूछताछ की गई। इसके बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।

prime article banner

इस संबंध में रामगढ़ के थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि 28 जुलाई की रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर सुंदर व अन्य सदस्यों ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी कृष्णा मोची व काशीनाथ सिंह के घर पर जाकर उनकी पिटाई की थी। इसे लेकर कृष्णा मोची ने 30 जुलाई 2021 को रामगढ़ थाना कांड संख्या 28/ 2001 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दर्ज मामले के आलोक में पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

राय ने कहा कि गिरफ्तार तीनों उग्रवादियों ने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध कबूल कर लिया है। तीनों को जेल भेजा जा रहा है। छापामारी दल में उनके अलावा पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार ,सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार,आरक्षी नागेंद्र कुमार,रामचंद्र सिंह, शशिकांत चंदन व सुनील कुमार यादव शामिल थे। मालूम हो कि रामगढ़़ थाना पूर्व से ही पलामू जिला का उग्रवादी प्रभावित क्षेत्र रहा है। जंगल व पहाड़ से घिरा यह क्षेत्र उग्रवादियों का शरणस्थली माना जाता था। हाल के वर्षों में भाकपामाओवदी क्षेत्र छोड़कर चले गए। बावजूद जेजेएमपी के उग्रवादी समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। इसमें गांव के कई ग्रामीणों की पिटाई करना भी शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.