Move to Jagran APP

Jharkhand Breaking News: रांची-टाटा फोरलेन पर बड़ा हादसा, ट्रक ने स्कूल वैन को रौंदा, तीन बच्चों की मौत

Jharkhand News रांची टाटा एनएच 33 पर मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। बारिश के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वाहन को अपनी जद में ले लिया। इस वाहन में बच्चे सवार थे। इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई है। कई बच्चे घायल हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 05:50 PM (IST)
Jharkhand Breaking News: रांची-टाटा फोरलेन पर बड़ा हादसा, ट्रक ने स्कूल वैन को रौंदा, तीन बच्चों की मौत
Jharkhand Breaking News: रांची-टाटा फोरलेन पर बड़ा हादसा, ट्रक ने स्कूल वैन को रौंदा, तीन बच्चों की मौत

रांची, डिजिटल डेस्क। रांची टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सूर्य मंदिर के समीप एक बड़ा हादसा हुआ है। झमाझम बारिश के बीच तेज रफ्तार एक मालवाहक ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी को रौंद दिया है। इस गाड़ी में कई बच्चे सवार थे। इनमें से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, कई बच्चे इस हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा कि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पलट गया है। उसके चालक व खलासी भी घायल बताए जा रहे हैं। उधर, इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमशेदपुर रांची मार्ग को जाम कर दिया है।

loksabha election banner

सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे गांव के लोग

घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है। उग्र ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने की कवायद में जुटी हुई है। ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। वह इस समय किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन पर बड़े वाहन अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की रफ्तार पर किसी तरह का कोई नियंत्रण नहीं है।

हाईकोर्ट ने सरकार को कहा था- स्पीड नियंत्रित करो

मालूम हो कि कुछ माह पहले ही झारखंड हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को अदालत में बुलाकर कहा था कि फोरलेन पर रफ्रतार नियंत्रण संबंधित उपाय किए जाएं, क्योंकि हादसों की संख्या काफी बढ़ गई है। सरकार की ओर से कहा गया था कि कई तरह के उपकरण खरीदने की कवायद चल रही है। जल्द ही तेज रफ्तार वाहनों पर कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। लेकिन अभी तक सरकार की यह कवायद संचिका से बाहर नहीं निकल सकी है। अब भी फोरलेन पर वाहनों की रफ्तार अनियंत्रित है। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं।

हेमंत सोरेन ने बच्चों की मौत पर जताया दुख

उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि बुंडू स्थित सूर्य मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मृत्यु की खबर से मन अत्यंत दुखी है। जिला प्रशासन घायल बच्चों को मदद हेतु हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। उधर, आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इस घटना दुख जताया है।

Koo App

राँची-जमशेदपुर राजमार्ग में बुंडू सूर्य मंदिर के पास एक अनियंत्रित ट्रक और स्कूल वैन की टक्कर में चार बच्चों की दुःखद मौत और कइयों के घायल होने की हृदयविदारक खबर से अत्यंत मर्माहत हूँ। दुःख के इस वज्रपात में ईश्वर पीड़ित परिवार को साहस दें व घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। - BABULAL MARANDI (@yourbabulal) 9 Aug 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.