Move to Jagran APP

मिशन 2019 पर भाजपा हुई रेस, लोकसभा चुनाव के लिए हर मोर्चे पर पुख्ता तैयारी

Bhartiya Janta Party. मिशन 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा ने लोहरदगा, चतरा व पलामू लोकसभा सीटों पर इसी माह संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन कर सकती है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 03:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 06:18 PM (IST)
मिशन 2019 पर भाजपा हुई रेस, लोकसभा चुनाव के लिए हर मोर्चे पर पुख्ता तैयारी
मिशन 2019 पर भाजपा हुई रेस, लोकसभा चुनाव के लिए हर मोर्चे पर पुख्ता तैयारी

रांची, राज्य ब्यूरो। मिशन 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा बूथ से लेकर प्रमंडलों तक हर मोर्चे पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने को लेकर संजीदा है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की अध्यक्षता और लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय की उपस्थिति में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का एजेंडा भी यही रहा। बैठक में मंगल पांडेय ने पदाधिकारियों को हर मोर्चे पर पुख्ता तैयारी का टास्क सौंपा।

loksabha election banner

बैठक में प्रमंडलवार होने वाले सम्मेलनों पर चर्चा हुई। लोहरदगा, चतरा और पलामू संसदीय सीट को लेकर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जल्द आयोजित करने पर सहमति बनीं।  बताया जा रहा है कि यह सम्मेलन दो या तीन फरवरी को लोहरदगा में आयोजित किया जाएगा। इसमें बूथ के अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों के प्रभारी, विधानसभा कोर कमेटी के सदस्य व जिला इकाई के कार्यकर्ता शमिल होंगे। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह या असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। सम्मेलन के लिए लोकसभावार प्रभारी भी तय किए जाएंगे। 

बैठक में मंगल पांडेय ने बूथ से लेकर प्रमंडल तक हर मोर्चे की तैयारी पर जोर दिया। कहा, बूथ कमेटियों का सत्यापन करें, जहां हो गया है उन्हें रिवाइज्ड करें। फोटो युक्त पहचान पत्र वाले कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, ऊषा पांडेय, महामंत्री दीपक प्रकाश, मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला और प्रतुल शाहदेव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के सोना खान, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक व सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल उपस्थित थे।

11 फरवरी को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा समर्पण दिवस : प्रदेश भाजपा 11 फरवरी को प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। 27 जनवरी एवं 24 फरवरी को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

भाजपा ने प्रदेश को पांच कलस्टर में है बांटा : भाजपा ने प्रमंडलों और लोकसभा सीटों के आधार पर झारखंड प्रदेश को पांच कलस्टर में बांटा हैं। संताल कलस्टर में गोड्डा, दुमका और राजमहल लोकसभा सीटें शामिल हैं। जबकि पलामू कलस्टर में पलामू, चतरा और लोहरदगा को शामिल किया गया है। इसी तरह धनबाद, रांची और कोल्हान कलस्टर को लोकसभा सीटवार बांटा गया है। कोल्हान में सिर्फ दो लोकसभा सीटें आती हैं जबकि शेष कलस्टर में तीन-तीन लोकसभा सीटें आती हैं।

भाजपा सभी कलस्टरों में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी जिसमें केंद्रीय या पार्टी के शीर्ष नेताओं को बुलाया जाएगा। इसी कड़ी में 19 को गोड्डा में सम्मेलन होना था। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आना था लेकिन उनकी तबियत बिगडऩे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। कलस्टर सम्मेलन में जिन बड़े नेताओं के आने की बात कही जा रही है उनमें राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.