Move to Jagran APP

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काे जमकर भुनाएगी कांग्रेस... ठेंठ कांग्रेसी कर रहे ये खास तैयारी...

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेसियों ने इस यात्रा की सफलता के लिए खास तैयारी की है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को पंचायतों तक पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ी है।

By Pradeep singhEdited By: Alok ShahiPublished: Mon, 19 Sep 2022 03:59 AM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 04:00 AM (IST)
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काे जमकर भुनाएगी कांग्रेस... ठेंठ कांग्रेसी कर रहे ये खास तैयारी...
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Bharat Jodo Yatra कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को पंचायतों तक पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ी है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य के पांचों प्रमंडलों में राज्य के विभूतियों की जन्म स्थली से पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंचायत वार्ड से लेकर जिला और प्रदेश के प्रमुख नेताओं की भागीदारी रहेगी।

loksabha election banner

भारत जोड़ो यात्रा के झारखंड संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डा. एम. तौसिफ, राकेश किरण, अमूल्य नीरज खलखो, सुरेंद्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, एवं सुधीर सिंह उपस्थित थे l

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर हम सभी लगातार बैठक कर चर्चा कर रहे हैं कि कैसे राज्य के अंदर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सके। पदयात्रा को जनमानस का समर्थन मिल रहा है। आलमगीर आलम ने कहा कि जिस महान उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया है, उसकी सफलता के लिए हम सभी को लगना है l

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यात्रा देश की जरूरत है। महंगाई बेरोजगारी 45 वर्षों में चरम पर है। राजनैतिक लाभ के लिए सामाजिक ध्रुवीकरण के लिये धर्म जाति भाषा और कपड़े के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि पांच प्रमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले सभी ज़िलों में यात्रा का आयोजन सफल तरीके से हो इसी को लेकर हम सभी आज यहां एकत्रित हुए और विचार विमर्श किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.