सीएम के काफिले पर हमले के आरोपित भैरव सिंह ने हाई कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका
Jharkhand News Bhairav Singh Ranchi रांची सिविल कोर्ट से भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इसके बाद उसने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। सीएम के काफिले पर हमले की कोशिश के बाद भैरव सिंह ने सरेंडर कर दिया था।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News, Bhairav Singh Ranchi झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के आरोपित भैरव सिंह ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट से भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इसके बाद उसने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन से वापस आवास लौट रहे थे।
उसी दौरान किशोरगंज चौक के पास एक युवती की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने वालों ने उनके काफिले को घेर लिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने भैरव सिंह सहित कई लोगों को आरोपित बनाया था। पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद भैरव सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था, तभी से वह जेल में बंद है।