Move to Jagran APP

Jharkhand News: भाभी ने मौका देख देवर का खोला राज... दुल्हन ने सात फेरे से किया इन्कार... मंडप से बेइज्जत होकर लौटे दूल्हे राजा

Jharkhand News यह कहानी है दिल्ली के डिलीवरी ब्वाय की। उसकी शादी हो रही थी। मंडप में दूल्हा बनकर बैठ चुका था। बस सात फेर होने ही वाले थे तभी भाभी ने ऐसा राज खोला कि बवाल मच गया। दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। पढ़िए पूरी कहानी।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 03:31 PM (IST)
Jharkhand News: भाभी ने मौका देख देवर का खोला राज... दुल्हन ने सात फेरे से किया इन्कार... मंडप से बेइज्जत होकर लौटे दूल्हे राजा
Jharkhand News: भाभी ने मौका देख देवर का खोला राज... दुल्हन ने सात फेरे से किया इन्कार

पलामू, जागरण संवाददाता। शादी के अवसर पर वर-वधू पक्ष के लोग जमा थे। अतिथियों का आदर-सत्कार का दौर चल रहा था। दूसरी तरफ शादी के मंडप पर दूल्हा और दुल्हन बैठ चुके थे। इस दौरान दूल्हे की भाभी ने एक राज खोल दिया। यह सुनते ही दुल्हन शादी के मंडप से उठ खड़ी हुई। इसके बाद तो बवाल मच गया। वर-वधू पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। हंगामे की सूचना सदर मेदिनीनगर थाना को मिली। पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला। शादी टल गई। निराशा के बीच दोनों पक्ष अपने-अपने गांव-घर लौट गए।

loksabha election banner

मेदिनीगर के निमिया स्थित विवाह भवन में जुटे थे दोनों पक्ष

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय साव की शादी लातेहार जिले की लड़की के साथ तय हुई थी। विजय दिल्ली में डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। रविवार की शाम दोनों पक्ष शादी के लिए सदर थाना क्षेत्र के निमिया स्थित बैद्यनाथ आश्रम पहुंचे थे। जहां शादी की रस्म शुरू हुई। लड़के का तिलक चढ़ चुका था। शादी के लिए मंडप पर दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। महिलाओं के बीच हंसी मजाक का दौर चल रहा था। इसी दौरान दौरान दूल्हे की भाभी के मुंह से निकल गया कि विजय पहले से शादीशुदा है। विजय ने दिल्ली में एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज किया है। यह सुनना था कि दूल्हन आपे से बाहर आ गई। शादी से इनकार कर दिया। लड़की ने शादी से इनकार किया तो हंगामा शुरू हो गया।

दोनों की उम्र में भी था करीब दस साल का अंतर

विजय ने न सिर्फ पहले से शादी की बात छिपाई बल्कि अपनी उम्र भी गलत बताई थी। उसने लड़की को बताया था कि उसका जन्म साल 1994 का है। जबकि आधार कार्ड में 1984 लिखा हुआ था। इस बात को लेकर भी हंगामा हुआ। काफी मनाने के बाद भी लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया।

पुलिस ने समझाकर दोनों पक्षों को अपने-अपने घर भेजा

हंगामा की सूचना मिलते ही सदर मेदिनीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष भिड़ने के लिए तैयार थे। लेकिन पुलिस ने किसी तरह से उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। सदर मेदिनीनगर थानेदार कमलेश कुमार ने दैनिक जागरण को बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी-बातचीत के बाद तुरंत शादी नहीं करने पर सहमति बनी। इसके बाद दोनों पक्षों को अपने-अपने घर भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.